एग्जिट पोल से केजरीवाल Relax, कार्यकर्ताओं को कहा Just Chill
नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद एग्जिट पोल्स के नतीजें आने से अरविंद केजरीवाल काफी उत्साहित है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। चुनावी नतीजे आने से पहले ही आम आदमी पार्टी सरकार बनाने को लेकर पूरी तैयारी में जुट गई है। अरविंद केजरीवाल ने तो यह भी तय कर लिया है वो इस बार मुख्यमंत्री की शपथ राजभवन में नहीं बल्कि रामलीला मैदान में ही लेंगे।

एग्जिट पोल के नतीजों से उत्साहित दिख रहे केजरीवाल लोगों को अपने शपथ समारोह में आने का न्यौता दे रहे है। केजरीवाल ना सिर्फ न्यौता बांट रहे हैं बल्कि जीत को लेकर उत्साहित है और अपने कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दे रहे है। केजरीवाल ने ट्वीट कर पार्टी कार्यकर्ताओं की तारीफ की है और उन्हें दो दिन रिलेक्स करने को कहा है। केजरीवाल ने कहा कि अब दो दिन तक आप सब आराम कीजिए। अपने परिवार के साथ समय बिताइये। फिल्म देखिए और चिल करिए।
केजरीवाल ने अंत में सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। इससे पहले केजरीवाल ने ट्वीट किया और लिखा कि मैं दिल्लीवासियों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने जाति और धर्म की राजनीति को खारिज कर दिया। उम्मीद करता हूं कि अंतिम परिणाम भी एक्जिट पोल की तरह ही होंगे। अब देखने वाली बात ये होगी कि एग्जिट पोल्स के नतीजे चुनावी परिणाम में बदलते हैं कि नहीं।












Click it and Unblock the Notifications