फंड के लिए AAP का नया फंडा, मिलने आए तो चंदा साथ लाएं

नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर अतिउत्साहित आम आदमी पार्टी जी-जान से फंड जुटाने में जुटी हुई है। आम आदमी पार्टी कभी केजरीवाल के साथ डिनर, तो कभी चाय और तो और सेल्फी के जरिए चंदा जमा कर रही है, लेकिन इन सब के बीच आम आदमी पार्टी ने फंड के लिए एक और नया फंडा अपना लिया है।

manish sisodia

सूत्रों के अनुसार आम आदमी पार्टी नेता और पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के काफी करीबी मनीष सिसौदिया ने पार्टी के लिए फंड जुटाने का अनोखा पैंतरा अपनाया है। पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र ने आप के उम्मीदवार लोगों से उनके साथ मुलाकात के एवज में चंदा देने की अपील कर रहे हैं। यानी अगर आपको मनीष सिसोदिया से मिलना है तो आपको पार्टी को चंदा देना होगा।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस प्रयास से न केवल चंदा जमा करने में मदद मिलेगी बल्कि मतदाताओं से भी सीधे संपर्क स्थापित होगा। इसके लिए मनीष सिसौदिया की आवाज में एक रिकॉर्डिंग कॉल लोगों को की जा रही है, जिसमें उनसे स्वच्छ राजनीति के लिए चंदा देने की अपील की गई है। इस रिकॉर्डेड कॉल में सिसोदिया संदेश दे रहे हैं कि मुझे चुनाव लड़ने के लिए चंदे की जरूरत है इसलिए जो भी मिलने के लिए आए कृपा चंदा जरूर देकर जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+