कोर्ट में एडवोकेट ने महिला पर रख दिया हाथ, गुस्साए CJI बोले-घर पर भी करते हो क्या ऐसी हरकत?
भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की कोर्ट में एडवोकेट की हरकत पर सीजेआई खूब फटकार लगाई।

सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की कोर्ट में शुक्रवार को ऐसा वाक्या हुआ कि सीजेआई ने एडवोकेट को हाथों हाथ फटकार लगा दी। यही नहीं बल्कि सीजेआई ने एडवोकेट को यह भी कहा कि वो अपने घर पर भी ऐसी ही हरकत करते हैं क्या?
Recommended Video

जनसत्ता की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की कोर्ट में वकील विभिन्न केसों में अपना पक्ष रख रहे थे। इसी दौरान एक एडवोकेट माइक तक पहुंचने की कोशिश कर रहा था तभी उसने महिला एडवोकेट पर हाथ रख दिया।
जब सीजेआई ने यह देखा तो एडवोकेट को जमकर लताड़ लगाई। कहा कि आप महिला की तरफ बढ़े और फिर उस पर हाथ रख दिया। क्या आप घर पर भी ऐसी हरकत करते हैं? महिलाओं की इज्जत करिए।
सीजेआई की लताड़ सुनकर एडवोकेट सकपका गया और उसने महिला से तुरंत दूरी बना ली। कुछ देर के लिए तो पूरे कोर्ट में भी सन्नाटा छा गया। उल्लेखनीय है कि सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ अपने तल्ख अंदाज के लिए जाने जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications