आसाराम के संगठन ने Delhi Metro में लगाए ऐड, ना मनाएं V-day
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। वैलेनटाइन डे हर बार की तरह इस बार भी विवादों में आ गया है। दिल्ली के जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन के अंदर प्लेटफॉर्म पर होर्डिंग लगाए गये हैं जिनपर लिखा है ''14 फरवरी को वैलेनटाइन डे नहीं बल्कि मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाएं''। खास बात ये है कि इस पोस्टर पर आसाराम बापू का फोटो लगा है। पोस्टर और होर्डिंग लगाने वालों ने आसाराम बापू को अपना प्रेरणास्रोत बताया है। दिल्ली मेट्रो के कैमरे में कप्लस ही नहीं, गे रोमांस भी कैद, देखें वीडियो
उल्लेखनीय है कि आसाराम बापू बलात्कार के आरोप में जेल में बंद हैं। आसाराम के संगठन द्वारा 35 स्टेशनों पर लगाए गए विज्ञापनों में ‘मातृ-पितृ पूजन दिवस' की वकालत किए जाने से कई यात्री नाराज हैं। इसके बाद दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। दिल्ली मेट्रो में बन रही है कप्लस की ब्लू फिल्म, पोर्न साइटों पर अपलोडइस विज्ञापन में दो तस्वीरें हैं जो एक दूसरे के विरोधाभासी हैं। एक में दो बच्चे अपने माता-पिता की पूजा कर रहे हैं और दूसरे में एक युवा जोड़े को एक-दूसरे का कान पकड़े हुए दिखाया गया है और पुलिस बगल में खड़ी है। एक में दो बच्चे अपने माता-पिता की पूजा कर रहे हैं और दूसरे में एक युवा जोड़े को एक-दूसरे का कान पकड़े हुए दिखाया गया है और पुलिस बगल में खड़ी है।













Click it and Unblock the Notifications