केजरीवाल सबसे बड़े नेता, लेकिन आप के पीएम कैंडिडेट नहीं!

सूत्रों की माने तो पार्टी लोकसबा चुनाव के लिए जोरदार तैयारी कर रही है, लेकिन प्रधानमंत्री पद के मुद्दे पर पार्टी की सतस्वीर अबतक साफ नहीं है। पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल को पीएम कैंडिडेट बनाए जाने की चर्चाओं को ठंडा करते हुए पार्टी ने कहा कि पीएम उम्मीदवार पर फैसला चुनाव नतीजों के बाद किया जाएगा।
पार्टी नेता और वरिष्ठ वकिल प्रसांत भूषण से मिली जानकारी के मुताबिक केजरीवाल सबसे बड़े नेता है पीएम उम्मीदवार का ऐलान चुनाव के बाद होगा। लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद प्रशांत भूषण ने अरविंद केजरीवाल को पार्टी का सबसे बड़ा नेता जरूर बताया, लेकिन साथ ही कहा कि पीएम उम्मीदवार पर फैसला चुनाव के नतीजों के बाद होगा। उन्होंने कहा कि पीएम कौन होगा या नहीं होगा, यह पार्टी के लिए अभी अहमियत नहीं रखता।












Click it and Unblock the Notifications