44 फीसदी लोगों की पसंद है आम आदमी पार्टी: सर्वे

AAP to be a bigger party in Loksabha election 2014: Survey
नई दिल्‍ली। देश के लोगों को आम आदमी पार्टी से कितनी उम्‍मीदें हैं, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि भारत के आठ बड़े शहरों में करवाये गये सर्वे के अनुसार 44 फीसदी लोगों की पसंद 'आप' है। जबकि 27 फीसदी लोगों का कहना है कि वह उम्‍मीदवार देखकर 'आप' का समर्थन करेंगे। जिसके आधार पर कहा जा रहा है कि 'आप' लोकसभा चुनाव में एक बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।

वहीं प्रधानमंत्री पद के लिए 58 फीसदी लोगों की पसंद नरेंद्र मोदी, 26 फीसदी लोगों की पसंद अरविंद केजरीवाल और 14 फीसदी लोगों की पसंद राहुल गांधी है। सर्वे के अनुसार मुंबई, चेन्‍नई में केजरीवाल मोदी से आगे हैं, जबकि अहमदाबाद में 31 फीसदी लोगों की पसंद केजरीवाल हैं।

वहीं 31 फीसदी लोगों का मानना है कि 'आप' के लोकसभा चुनाव में उतरने से भाजपा को नुकसान होगा। गौर हो कि दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 28 सीटें मिली थी, जिसके बाद पार्टी ने कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनायी और बिजली, पानी देने के अपने प्रमुख वादे पूरे किये। कल ही दिल्‍ली में भ्रष्‍टाचार को रोंकने के लिए एक हेल्‍पलाइन नंबर शुरू किया गया, जिसके बाद वहां भ्रष्‍टाचार कम होने के पूरे आसार हैं।

25 फीसदी लोगों का मानना है कि 'आप' लोकसभा चुनाव में 25 सीटें जीतने में कामयाब रहेगी, जबकि 33 फीसदी लोगों का मानना है कि 'आप' 50 से 100 सीटें जीतने में कामयाब रहेगी, वहीं 11 फीसदी लोगों का कहना है कि 'आप' 100 सीटें जीतने में कामयाब रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+