आप योगेन्द्र यादव और मेधा पाटकर को भेजेगी राज्यसभा?
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) बीता लोकसभा चुनाव हार गए योगेन्द्र यादव, मेधा पाटकर और आशुतोष उम्मीद कर सकते हैं कि अब जब दिल्ली से राज्य सभा के लिए तीन सांसद चुने जाएंगे तो उनमें उनका नाम भी हो सकता है।
दिल्ली में राज्यसभा की तीनों सीटों के लिए अलग-अलग वोटिंग होती है। इसलिए आप की अगर 36-37 सीटें भी होती तो तीनों सीटें उन्हें ही मिलती।
2018 में दिल्ली से राज्यसभा के तीनों सदस्यों का कार्यकाल 2018 में खत्म होगा। इन सांसदों के नाम हैं से जनार्दन द्विवेदी, परवेज हाशमी और कर्ण सिंह। दिल्ली में आप को जिस तरह की सफलता मिली है, उससे साफ है कि अब आप के ही तीन नेता राज्यसभा में जाएँगे।
करप्शन के आरोप
बता दें कि परवेज हाशमी पहले ओखला से विधायक भी चुने गए हैं। वे दिल्ली में मंत्री भी रहे। हालांकि उनके पर करप्शन के तमाम आरोप भी लगते रहे हैं। उधर जनार्दन द्विवेदी पुराने कांग्रेसी हैं। दिल्ली के खालसा कालेज में करीब साल तक हिन्दी पढ़ाते रहे।













Click it and Unblock the Notifications