आम आदमी नहीं, दिल्ली में 'लालू राज' चल रहा है: शकील अहमद

यह ध्यान देने योग्य है कि अभी केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने 'आप' की तारीफ करते हुए कहा था कि अगर प्रमुख पार्टियों ने जनता की आवाज नहीं सुनी तो वह गायब हो जाएंगी। जिस पर कांग्रेस के हिंदी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनिल शास्त्री ने ट्वविटर पर लिखा कि जयराम रमेश द्वारा 'आप' की प्रशंसा करने से कांग्रेस को आगामी लोकसभा चुनाव में नुकसान होगा। इस समय उन्हें 'आप' की प्रशंसा नहीं बल्कि कांग्रेस की उपलब्धियों की चर्चा करनी चाहिए। जयराम ने यह भी कहा कि लोकपाल बिल दो साल पहले ही पारित हो जाना चाहिए था, जबकि वह उस समय खुद भी मंत्रिमंडल में थे, उन्होने तब पार्टी पर दबाव क्यों नहीं बनाया?
जयराम की निंदा करते हुए संगठन प्रभारी जनार्दन द्विवेदी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी वही शख्स कर सकता है जो कि शुरू में पार्टी का कार्यकर्ता नहीं रहा है और उसे बिना मेहनत किये ही तवज्जो मिलने लगी है।
जयराम रमेश इसके पहले पर्यावरण मंत्री भी रह चुके हैं। कांग्रेस में रहकर वह अक्सर पार्टी के खिलाफ ही बयान देने लगते हैं। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस चार राज्यों में मिली शर्मनाक हार के बाद लोकसभा चुनावों को लेकर संजीदा है और वह नहीं चाहती है कि पार्टी कार्यकर्ताओं के टूटे आत्मविश्वास के साथ लोकसभा चुनाव में भागीदारी करे। कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाने के लिए पार्टी 17 जनवरी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार भी घोषित कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications