भाजपा का आरोप, प्याज घोटाला छिपाने के लिए केजरीवाल ने दिए करोड़ों के विज्ञापन
नयी दिल्ली। दिल्ली की ईमानदार आम आदमी पार्टी की सरकार घोटाले के आरोप में बुरी तरह से फंसती जा रही है। प्याज घोटाले को लेकर विपक्षी दल आम आदमी पार्टी पर हमला कर रहे हैं तो आप के पास जवाब देने के लिए कोई रास्ता नहीं दिख रहा।
खुला राज: केजरीवाल का प्याज 'घोटाला', 18 रु.में खरीदकर 30 रु. में बेचा

केजरीवाल सरकार पर प्याज को लेकर घोटाले के आरोप पर भाजपा ने हमला तेज करते हुए कहा है कि आप सरकार ने अपने घोटाले को छुपाने के लिए करोड़ों को विज्ञापन दिए। तो वहीं इन आरोपों को नकारते हुए केजरीवाल सरकार ने समाचार चैनल पर मानहानि का केस करने का मन बना लिया है।
अखबारों में दिल्ली सरकार ने पूरे पेज का विज्ञापन छापकर न्यूज़ चैनल आजतक पर निशाना साधा है।केजरीवाल सरकार ने विज्ञापन में दावा किया है कि न्यूज़ चैनल आजतक ने प्याज पर दिल्ली सरकार को बदनाम करने की साजिश रची। वहीं दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कथित प्याज घोटाले को लेकर केजरीवाल सरकार के विज्ञापन पर सवाल उठाए हैं।
भाजपा ने नया आरोप लगाया है कि केजरीवाल ने करोड़ों का विज्ञापन देकर प्याज घोटाला छिपाने की कोशिश की है। भाजपा का आरोप है कि केजरीवाल ने टैक्सपेयर का पैसा घोटाला छिपाने में लगा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications