भाजपा की बेदी को भेदने के लिए AAP का 'ऑटो अटैक'
नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव का पारा सातवें आसमान पर है। सभी पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। चुनाव प्रचार जोरों-शोरों से चल रहा है। आम आदमी पार्टी भाजपा औरप उसके सीएम पद के दावेदार किरण बेदी पर लगातार हमले कर रही हैं। आप ने पहले बेदी को खुली बहस की चुनौती दी, जिसे भाजपा और किरण बेदी ने ठुकरा दिया। अब आम आदमी पार्टी ने किरन बेदी पर पोस्टर के बाण दागे हैं।
किरन बेदी पर सीधा वार करते हुए आम आदमी पार्टी ने किरन बेदी को अवसरवादी बताते हुए उनकी तस्वीर केजरीवाल बगल में लगाई है। आप ने ये पोस्टर ठीक वैसे ही तैयार किया है जैसे कुछ दिनों पहले उन्होंने केजरीवाल बनाम जगदीश मुखी को पोस्टर लगाया था। आप ने ये पोस्टर ऑटो पर चिपका दिए हैं।
दिल्ली की सियासत में केजरीवाल ने ऑटो का खोस रोल बना दिया है। आप अपने प्रचार के लिए ऑटो का खास तौर पर इस्तेमाल करते हैं। अब एक बार फिर से इस चुनाव में आप ने किरण बेदी और बाजपा पर ऑटो अटैक किया है। दिल्ली के ऑटो पर अरविंद केजरीवाल और किरन बेदी की तस्वीरें अगल-बगल लगाई गई है। पोस्टर में जहां केजरीवाल के फोटो के नीचे ईमानदार लिखा है तो वहीं किरन बेदी के फोटो के नीचे अवसरवादी लिखा हुआ है।













Click it and Unblock the Notifications