दिल्‍ली के LG पर आप ने लगाया ये नया आरोप, संजय सिंह ने कैमरे के सामने फाड़ दिया उपराज्यपाल का मानहानि नोटिस

दिल्‍ली के LG पर आप ने लगाया ये नया आरोप, संजय सिंह ने कैमरे के सामने फाड़ दिया उपराज्यपाल का मानहानि नोटिस

नई दिल्‍ली, 07 सितंबर। आम आदमी पार्टी (आप) के संजय सिंह लगातार दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल एलवी सक्‍सेना पर एक के बाद एक आरोप लगा रहे है। बुधवार को संजय सिंह ने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया है कि दिल्ली एलजी वी के सक्सेना ने केंद्रीय खादी ग्रामोद्योग (केवीआइसी) में चेयरमैन रहते हुए KVIC में 4 लाख 55 हजार करीगरों को कैश भुगतान किया गया। इसके साथ ही संजय सिंह ने कैमरे के सामने दिल्‍ली उपराज्‍यपाल का मानहानि वाला नोटिस फांड दिया।

sanjay

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने "खादी घोटाले" के दिल्‍ली एलजी पर लगाए गए आरोपों पर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा भेजे गए मानहानि नोटिस को फाड़ दिया।

संजय सिंह ने एक प्रेस मीट में कहा

भारत का संविधान मुझे सच बोलने का अधिकार देता है," राज्यसभा के सदस्य के रूप में, मुझे सच बोलने का अधिकार है। एक चोर, एक भ्रष्ट व्यक्ति द्वारा भेजे गए इस नोटिस से मैं नहीं डरूंगा। और फिर उसने इसे कई टुकड़ों में फाड़ दिया: "मैं इस तरह के नोटिस को 10 बार फाड़ और फेंक सकता हूं।

संजय सिंह ने वी के सक्‍सेना पर लगाया ये नया आरोप

संजय सिंह ने कहा तत्कालीन KVIC चेयरमैन वी के सक्‍सेना का एक और घपला आया सामने आया है। KVIC में 4 लाख 55 हज़ार कारीगर करते हैं काम। उन्हें Cash में भुगतान किया जाता था। उन्‍होंने कहा कारीगर इसके खिलाफ हाईकोर्ट गए तो हाइकोर्ट ने आदेश दिया कि इन्हें कोई भी भुगतान कैश में नहीं किया जाए।

संजय सिंह ने शनिवार को दिल्‍ली एलजी पर लगाया था ये आरोप

वहीं शनिवार को आम आदमी पार्टी ने दिल्‍ली उपराज्‍यपाल पर आरोप लगाया था कि दिल्ली एलजी वी के सक्सेना ने केंद्रीय खादी ग्रामोद्योग (केवीआइसी) में चेयरमैन रहते हुए अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपनी बेटी को मुंबई में खादी लाउंज के इंटीरियर डिजाइनिंग का करोड़ों रुपये ठेका दिया था।आप ने मांग की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें तुरंत बर्खास्त करें।

उपराज्‍यपाल की ओर से भेजा गया था मानहानि नोटिस

ये आरोप आप नेता संजय सिंह और दूसरे नेता के साथ बकायदा प्रेस कान्‍फ्रेंस करके लगाया।था जिसके बाद दिल्‍ली एलजी ने उन पर ये आरोप लगाने के बाद आप नेताओं के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कवाया था और जिसके बाद मानहानि नोटिस संजय सिंह को भेजी गई थी। इस मानहानि नोटिस को संजय सिंह ने कैमरे के सामने बुधवार को फाड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+