दिल्लीः घायल छात्रा की मदद कर आप नेता संजय सिंह बने 'फरिश्ता'

नई दिल्ली। वैसे तो कई ऐसे मामले सामने आते रहते हैं, जहां लोग सड़क हादसे में घायल का कोई मदद नहीं करते हैं, जिस कारण उनकी मौत हो जाती है। लेकिन आम आदमी पार्टी के नेता ने घायल की मदद कर मिसाल पेश किया है। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने घायल छात्रा की मदद कर उसे सही समय पर अस्पताल पहुंचाया। यह घटना फिरोजशाह रोड की है।

aap mla sanjay sing did he;p of injured girl for her treatment

जानकारी के मुताबिक शनिवार को 'आप' सांसद संजय सिंह फिरोजशाह रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने घायल अवस्था में एक छात्रा को सड़क पर देखा। इसके बाद मदद के लिए आगे बढ़ते हुए उन्होंने घायल छात्रा को तुरंत कार से अस्पताल पहुंचवाया। हादसे में घायल छात्रा की पहचान अंकिता दूबे के रूप में हुई है, जो सीए की परीक्षा देने जा रही थी।

इसी दौरान वह ऑटो से गिर गई। हादसे के बाद लोग एकत्रित हो गए, लेकिन कोई भी इसकी मदद नहीं कर रहा था। इसी बीच उस रास्ते से गुजर रहे आप नेता संजय सिंह ने तुरंत घायल छात्रा को कार से गंगा राम अस्पताल भिजवाया। बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सड़क हादसे में घायल लोगों की मदद के लिए पिछले महीने 'फरिश्ते दिल्ली के' स्कीम को लॉन्च किया था।

यह भी पढ़ेंः कैसे दिल्ली के श्रीवास्तव ग्रुप के विदेशों में पाकिस्तान विरोधी प्रचार से जुड़े हैं तारः फ़ैक्ट चेक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+