सेक्स रैकेट पर छापेमारी करने पहुंचे 'आप' के कानून मंत्री, पुलिस से हुई झड़प

दरअसल कानून मंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र में चल रहे सेक्स रैकेट की सूचना पर छापा मारने पहुंचे। वो वहां अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे थे। मंत्री द्वारा छापेमारी किए जाने पर दिल्ली पुलिस ने सोमनाथ भारती पर काम में खलल डालने का आरोप लगाया। पुलिस और कानून मंत्री के बीच विवाद शुरु हो गया। बाद में दबाव बढ़ने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विदेशी महिलाओं समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया। कानून मंत्री द्वारा इस तरह छापेमारी करने को लेकर दिल्ली पुलिस ने सोमनाथ भारती पर काम न करने देने का आरोप लगाया और वह इस मामले की शिकायत उपराज्यपाल से करने की बात कही है। जहां दिल्ली पुलिस उनपर काम में दखल डालने का आरोप लगा रही है तो वहीं कानून मंत्री ने पुलिस पर सहयोग न करने का आरोप लगाया है। ऐसे में बतौर मंत्री सोमनाथ भारती अपनी इस छापेमारी के बाद एकबार फिर से विवादों में घिर गए हैं।
कानून मंत्री की माने तो उनके विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने उनसे एक फ्लैट में चल रहे सेक्स रैकेट और ड्रग्स के धंधे की शिकायत की थी। मंत्री का आरोप है कि लोगों के बार-बार शिकायतें करने के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी। ऐसे में देर रात सोमनाथ भारती ने पुलिस से इस सेक्स रैकेट की सूचना दी और खुद बी वहां पहुंच गए। पुलिस सूचना के 3-4 घंटे की देरी से वहां पहुंची। जिसपर पुलिस और कानून मंत्री के बीच काफी बहस हुई। मौके पर मीडिया भी मौजूद था, जिसे कानून मंत्री ने ही बुलाया था।
दिल्ली पुलिस के साथ झड़प के बाद सोमनाथ भारती ने आरोप लगाया कि जब पुलिस कानून मंत्री की नहीं सुनती तो आम लोगों की क्या सुनेगी। इस विवाद से नाराज दिल्ली पुलिस ने कानून मंत्री सोमनाथ भारती की शिकायत उपराज्यपाल से करने का फैसला किया है।












Click it and Unblock the Notifications