MCD चुनाव से पहले घर-घर जाएगी AAP, बिजली सब्सिडी पंजीकरण की शंकाओं को दूर करेंगे पार्टी कार्यकर्ता

दिल्ली में एमसीडी (MCD) चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने कमर कस ली है। अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में आप ने पूरी दिल्ली में घर-घर जाकर प्रचार करने की घोषणा की है।

नई दिल्ली, 21 सितंबर: दिल्ली में एमसीडी (MCD) चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने कमर कस ली है। अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में आप ने पूरी दिल्ली में घर-घर जाकर प्रचार करने की घोषणा की है। प्रचार अभियान के माध्यम से आम आदमी पार्टी लोगों को बिजली सब्सिडी पंजीकरण योजना के बारे में शिक्षित करेगी। आप विधायक और एमसीडी चुनाव के प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जनता तक पहुंचेंगे। उन्हें बिजली सब्सिडी पंजीकरण के बारे में बताएंगे। इससे बड़ी संख्या में लोग योजना का लाभ ले पाएंगे।

अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया

AAP ने कहा कि झुग्गी बस्तियों, कॉलोनियों और वंचित क्षेत्रों के लोगों को बिजली सब्सिडी पंजीकरण योजना प्रक्रिया को लेकर चिंता है। इसलिए पार्टी के पदाधिकारी घर-घर जाकर प्रक्रिया को समझाएंगे और लोगों की शंकाओं को दूर करेंगे। पार्टी ने यह भी साफ किया कि पंजीकरण परिवार के किसी भी फोन नंबर से किया जा सकता है, जो व्हाट्सएप पर है। इस बीच भाजपा पर हमला करते हुए दुर्गेश पाठक ने कहा कि भाजपा पूरी दिल्ली में 16 नए लैंडफिल बनाने का प्रयास कर रही है। हम लोगों को इसके खतरों से अवगत कराने के लिए घर-घर जाएंगे।

यह भी पढ़ें- भारत को दुनिया में नंबर-1 बनाने के लिए अरविंद केजरीवाल ने रखा 6-प्वाइंट एजेंडा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+