भारत को दुनिया में नंबर-1 बनाने के लिए अरविंद केजरीवाल ने रखा 6-प्वाइंट एजेंडा

नई दिल्ली, 18 सितंबर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी की पहली राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बड़ी घोषणा की है। उन्होंने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में 6 प्वाइंट एजेंडा का ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में तमाम सांसद, विधायक, ग्राम पंचायत सदस्य आदि ने हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमे 130 करोड़ भारतीयों का गठबंधन तैयार करने की जरूरत है, जिससे कि भारत को दुनिया का नंबर एक देश बनाया जा सके।

Recommended Video

    Freebies को मना करने वाले नेताओं पर बरसे CM Arvind Kejriwal| वनइंडिया हिंदी | *News
    ak

    गौर करने वाली बात है कि आम आदमी पार्टी ने पहली बार राष्ट्रीय जनप्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता अरविंद केजरीवाल ने की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय योजना पर खुलकर बात की और किस तरह से पार्टी को 2024 के लोकसभा चुनाव में सफलता दिलाई जा सकती है इसपर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्वास्थ्य, विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर, जॉब सिक्योरिटी, महिलाओं को समान अवसर, सहित तमाम मुद्दों को इस सम्मेलन में उठाया।

    केजरीवाल का 6 प्वाइंट एजेंडा

    हर किसी को बेहतर स्वास्थ्य सेवा
    5 साल में देश से गरीबी को खत्म करना
    हर युवा को रोजगार
    सभी महिलाओं को सुरक्षा और समान अवसर
    विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर
    किसानों को फसल का पूरा दाम

    सम्मेलन में भाजपा की चुनौती पर चर्चा
    बता दें कि आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में दिल्ली आप के सभी 62 विधायकों, पंजाब के 92 विधायकों, गोवा के 2 विधायकों, राज्यसभा के सांसदों ने हिस्सा ले रहे हैं। बैठक को लेकर पार्टी के नेता की ओर से कहा गया था कि इस सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी ऑपरेशन लोटस पर चर्चा करेंगे कि कैसे भाजपा दिल्ली और पंजाब में सरकार को गिराने की कोशिश कर सकती है और इस तरह की परिस्थितियों से पार्टी को कैसे बचाया जा सकता है। कैसे भाजपा का पर्दाफाश किया जा सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+