आप का दावा- हमारे विधायकों को भाजपा में शामिल होने के लिए दिया गया 5 करोड़ का ऑफर
आप का दावा- हमारे विधायकों को भाजपा में शामिल होने के लिए दिया गया 5 करोड़ का ऑफर
नई दिल्ली, 23 अगस्त: दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को एक बार फिर भाजपा पर उनकी पार्टी के विधायकों को तोड़ने का आरोप लगाया है।इसके साथ ही वीडियो जारी कर आम आदमी प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि आप विधायकों को पार्टी छोड़ने और भाजपा में शामिल होने के लिए 5 करोड़ रुपये ऑफर किए गए थे।

प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा लेकिन एक बाद फिर हमारी पार्टी ने भाजपा के ऑपरेशन लोटस को फेल कर दिया है। उन्होंने कहा दिल्ली में भाजपा का ऑपरेशन लोटस नहीं चला।
जनता की चुनी सरकार भाजपा गिराती है
आप ने कहा कि भाजपा का ये पुरानी रणनीति रही है राज्यों में जनता सरकार चुनती हैं और भाजपा ऐसे ही ऑपरेशन लोटस चला कर सरकार गिराती है। भारद्वाज ने कहा कि भाजपा राज्य सरकारों और गठबंधनों को गिराकर जनता के जनादेश के साथ धोखा कर 'ऑपरेशन लोटस' की स्थापना कर रही है। प्रवक्ता ने गोवा, मध्यप्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र का उदाहरण दिया।
दिल्ली डिप्टी सीएम ने भाजपा को लेकर किया था ये चौंकाने वाला खुलासा
बता दें सोमवार को डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने एक चौंकाने वाले दावा करते हुए खुलासा किया कि भाजपा ने उनके खिलाफ चल रहे सीबीआई के सभी मामलों को छोड़ने और उन्हें मुख्यमंत्री का पद सौंपने का ऑफर दिया था, अगर वह भगवा पार्टी में शामिल हो गए।
AAP Chief Spokesperson Shri @Saurabh_MLAgk Addressing an Important Press Conference | LIVE https://t.co/kTVOrP6pjW
— AAP (@AamAadmiParty) August 23, 2022












Click it and Unblock the Notifications