भाजपा-आप में तकरार, गिरफ्तार हो सकते हैं आशुतोष-शाजिया, 14 पर FIR

aap protest
नयी दिल्ली। गुजरात में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को पुलिस ने हाथ क्या लगाया उसकी आग दिल्ली तक पहुंच गई। केजरीवाल को हिरासत में लिए जाने से नाराज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में भाजपा दफ्तर के सामने जमकर उत्पाद मचाया।

दोनों ही ओर से पत्थरबाजी होती रही। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को वाटर कैनल का इस्तेमाल करना पड़ा। दिल्ली और लखनऊ में बीजेपी दफ्तर के बाहर दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने सारी मर्यादाओं को ताक पर रख एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया और मारपीट की। इस झड़प में दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर जमकर पत्थर, लाठियां चलाईं।

Did You Know: 2006 में केजरीवाल को इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड मिला।

दोनों पक्षों के बीच काफी मारपीट भी हुई। मामले की गंभीरता को भापते हुए दिल्ली के संसद मार्ग थाने में बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आप के कार्यकर्ताओं पर दंगा भड़काने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, सरकारी काम में बाधा डालने जैसे आरोपों में एफआईआर दर्ज की गई है। भाजपा ने आप नेता आशुतोष, शाजिया इल्मी समेत 14 के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

जबकि जवाब में आप ने कार्यकर्ताओं के साथ हुई मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। आप नेता और वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण का कहना है कि बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कराई है। वो इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जाएंगे।

Did You Know: 2006 में अरविंद केजरीवाल को लोक सेवा कार्य के लिए सीएनएन आईबीएन द्वारा 'इन्डियन ऑफ़ द इयर' का खिताब मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+