86 साल का पहलवान चंद सेकंड में पी गया डेढ़ किलो घी, फिर करने लगा डांस, देखें VIDEO
नई दिल्ली, 20 सितम्बर। हरियाणा के लोगों के खून में पहलवानी है। ये न केवल अखाड़ों में पटखनी देते नजर आते हैं बल्कि देसी तरीकों से भी हार जीत की बाजी लगाते दिख जाते हैं। इस मामले में बुजुर्ग पहलवान भी पीछे नहीं है। इसका ताजा उदाहरण ये बुजुर्ग है, जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

दरअसल, सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस वीडियो में 86 साल का यह बुजुर्ग पहलवान चंद सेकंड में डेढ़ किलो घी गया। एक बारगी तो हर किसी को लग रहा था कि यह बुजुर्ग पहलवान शायद पूरा घी नहीं पी पाएगा, मगर घी पीने के बाद के बाद जब वह डांस करने लगा तो वहां मौजूद कोई शख्स हंसी नहीं रोक पाया।
वायरल वीडियो कब और कहां शूट किया गया। इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है, मगर वीडियो में सुनाई दे रही लोगों की आवाज और कमेंट देखकर अंदाजा सहज लगाया जा सकता है कि यह वीडियो हरियाणा के किसी समारोह का है।
वायरल वीडियो में बुजुर्ग पहलवान की उम्र 80 से अधिक बताई जा रही है। शर्त के मुताबिक इसे एक जग में करीब डेढ़ किलो घी लाकर दिया जाता है, जो शायद गर्म होता है। बुजुर्ग पहलवान उस घी को जग व एक छोटे मग की मदद से ठंडा करता है और फिर पानी की तरह देखते देखते ही गटक जाता है।
वीडियो में लोग कहते नजर आ रहे हैं कि 'भाई थूथकारो ठालियो' मतलब कि बुजुर्ग की इस हिम्मत को किसी की नजर नहीं लग जाए। वे यह भी बोलते हैं कि 'घी को आराम से ठंडा करके पी लो' मतलब कि शर्त के अनुसार बुजुर्ग के लिए घी गर्म करके तैयार किया गया था ताकि वो आसानी से पी सके।
सोशल मीडिया पर तीन दिन से वायरल हो रहे 2 मिनट 5 सेकंड के इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है कि ' 86 साल का पहलवान डेढ़ किलो घी को चंद ही सेकंड में पी जाता है । बड़े बड़े पहलवान आज भी कापते है नाम से। यो #हरियाणा सै प्रधान 💪












Click it and Unblock the Notifications