दिल्ली की बदनाम गली जीबी रोड में तहखाने से निकाली गईं 8 लड़कियां, करती थीं जिस्मफरोशी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोठा संचालिका पदमा उर्फ जया नामक महिला को गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूछताछ में पता चला है कि सभी युवतियों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर दिल्ली लाया गया था और दिल्ली लाए जाने पर उन्हें कोठा संचालिका पदमा को बेच दिया गया था। एक एनजीओ को खबर मिली थी कि जीबी रोड पर कोठा नंबर 70 में लड़कियों को जबरन बंधक बनाया गया है। एनजीओ ने पुलिस की मदद ली। शुक्रवार रात इस कोठे पर रेड डाली गई।
वहां एक लड़की ने बताया कि उसे यहां जबरन रख कर देह व्यापार कराया जा रहा है। उसने पुलिस को बताया कि कपडों की अलमारी के पीछे तहखाना है। तहखाने से 7 लड़कियां निकली। पुलिस ने दावा किया कि दिल्ली के बाहर के राज्यों में कई ऐसे गिरोह कार्यरत है जो आर्थिक तौर पर कमजोर लड़कियों को टारगेट करते हुए पहले तो उन्हें नौकरी का झांसा देते हैं फिर उन्हें दिल्ली लाने के बाद कोठे पर बेच देते हैं। इनमें सबसे ज्यादा आदिवासी व दक्षिण भारतीय राज्यों में यह गिरोह सक्रिय हैं।


Click it and Unblock the Notifications
