किसने दिलाई दिल्ली में 'आप' की सरकार को जीत ?

15 सालों से दिल्ली में शासन कर रही कांग्रेस की सरकार को उखाड़कर सरकार बनाने वाली आप को भी खुद की पर विश्वास नहीं हुआ। आप के लिए भी इस जीत पर विश्वाीस करना मुश्किल था। आप की इस जीत का सबसे बड़ा श्रेय दिल्ली के युवाओं को जाता है। दिल्ली के 40 फीसदी युवाओं ने अपना वोट आम आदमी पार्टी को दिया। इनमें से अधिकांश 22 से 27 साल के 32 फीसदी युवाओं ने उन्हें वोट दिया और 40 साल से ऊपर के 27 फीसदी लोगों ने आप के हाथों में दिल्ली की जनता सत्ता देकर उन्हें जनादेस दिया।
आम आदमी पार्टी को हर वर्ग और समुदाय के लोगों ने वोट दिया, जिनमें दिल्ली की 31 फीसदी गृहणियां, 27 फीसदी सरकारी कर्मचारी और 26 फीसदी कारोबारी शामिल हैं। इसी तरह दिल्ली के 29 फीसदी दलित मतदाताओं ने आप को चुना, वहीं, 29 फीसदी सिखों और 27 फीसदी मुसलमानों ने दिल्ली की गद्दी में काबिज होने में केजरीवाल की पार्टी की मदद की।












Click it and Unblock the Notifications