डीयू स्‍टूडेंट्स के विरोध के मद्देनजर दिल्‍ली मेट्रो के 4 स्‍टेशन बंद

Four Delhi Metro stations closed
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा के प्रारूप में किए गए बदलाव के विरोध में यूपीएससी के अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के कारण शुक्रवार को दिल्ली मेट्रो के चार स्टेशनों को बंद कर दिया गया, जिससे मेट्रो यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। जिन चार स्टेशनों को बंद किया गया उनमें पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, रेस कोर्स और उद्योग भवन शामिल हैं।

सभी स्टेशन दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर स्थित हैं। दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस के सुझाव को ध्यान में रखते हुए चार स्टेशनों को सुबह 11.18 से अपराह्न् 1.12 बजे तक सार्वजनिक आवाजाही के लिए बंद रखा गया। उन्होंने आगे कहा कि केंद्रीय सचिवालय पर गाड़ी बदलने की सुविधा जारी रही।

करीब 1000 अभ्यर्थियों ने उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके से राजघाट तक प्रदर्शन कर संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा के प्रारूप में बदलाव का विरोध किया और परीक्षा में लोक सेवा योग्यता जांच (सीएसएटी) प्रारूप को समाप्त करने की मांग की। सीएसएटी लोक सेवा परीक्षा का अनिवार्य हिस्सा है और लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा में शामिल होने से पहले इसे जांच परीक्षा के तौर पर लिया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+