किरण बेदी के बारे ये 3 बातें नहीं जानते होंगे आप!

नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को चुनावी अखाड़े में उतारा। किरण ने भाजपा की बागड़ोर संभाली और चुनावी मैदान में कूद पड़ी। किरण ने अपने पूर्व सहयोगी और विरोधी आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर एक के बाद एक हमले किए, लेकिन आप ने भी उनकी पोल खोलने में कोई कमी नहीं की।

kiran bedi

किरण को अवसरवादी का खिताब दिया और हर मौके पर उनपर हमला बोला। जिस किरण को भाजपा अपनी ताकत बनाकर चुनाव में उतरी वहीं किरण भाजपा की सबसे बड़ी कमजोरी बन गई। हम आपको किरण की उन 3 सच्चाईयों से अवगत करवाते है जिसके बारे में आपको अब तक नहीं पता होगा।

क्रेन बेदी की सच्चाई

साल 1982 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की कार क्रेन से हटवाए जाने के मामले में किरण बेदी ने खुद इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने इंदिरा गांधी की कार नहीं उठवाई। उन्होंने माना कि कार उनके अधीन काम करने वाले एक अधिकारी निर्मल सिंह ने उनकी कार हटवाई थी।

kiran bedi

बेदी को नापसंद कर ती थीं इंदिरा

आपको अब तक ये पता था कि अपनी कार उठाए जाने के बाद से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी किरण बेदी से नाराझ थी, लेकिन आपको बता दें कि अंग्रेजी वेबसाइट फस्टपोस्ट में छपी खबर के मुताबिक इंदिरा गांधी उनसे नाराज नहीं बल्कि खुश थी। अब तक ये कहा जाता रहा था कि इंदिरा गांधी की गाड़ी हटवाने के कारण उनका स्थानांतरण गोवा किया गया था, लेकिन आपको बता दें कि बेदी का गोवा ट्रांसफर 5 अगस्त 1982 की घटना के 7 महीने बाद की गई थी। इंदिरा गांधी किरण के काम से खुश थी। उन्होंने किरण की निर्भिकता की तारिफ भी की थी। इतना ही नहीं उनके काम से खुश होकर ही उन्हें 1982 के नबंवर-दिसंबर में एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए अहम जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

kiran bedi

खुद को बताया सिस्टम का पीड़िता

किरण बेदी को हमेशा से खुद को सिस्टम की पीड़िता के तौर पर पेश किया है। वो हमेशा जताती रही है कि उनके सख्त रवैये के कारण उन्हें बार-बार मुश्किलों का सामना करना पड़ा है, लेकिन सच्चाई ये है कि किरण हमेशा से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की गुडबुक में शामिल रही है। दोनों ही उनका सम्मान करते थे, तभी तो किरण बेदी द्वारा वकीलों पर लाठीचार्ज के आदेश दिए जाने के बावजूद उन्हें बर्खास्त नहीं किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+