क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

दिल्ली: 21 वर्षीय कॉलेज छात्रा से गैंगरेप, 5 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

दक्षिण पूर्व दिल्ली में 21 वर्षीय छात्रा के साथ कुछ लोगों ने गैंगरेप किया। हालांकि मामला जैसे ही पुलिस के पास पहुंचा उन्होंने कार्रवाई करते हुए घटना के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Google Oneindia News

दिल्ली। राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई है। यहां 21 साल की कॉलेज छात्रा के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कॉलेज छात्रा से गैंगरेप का ये मामला दक्षिण पूर्व दिल्ली का है। पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर निकल गया है। पुलिस इसकी तलाश में जुटी हुई है।

gangrape

राजधानी में छात्रा से गैंगरेप

निर्भया कांड के बाद देश की राजधानी दिल्ली को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने के लिए कई कोशिशें की गई। बावजूद इसके राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हमेशा सवाल उठते रहे हैं। इसकी वजह है यहां महिलाओं के साथ होने वाली घटनाएं, जो समय-समय पर सामने आती रहती हैं। एक बार फिर से राजधानी में कॉलेज जाने वाली छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है।

दक्षिण पूर्व दिल्ली में 21 वर्षीय छात्रा के साथ कुछ लोगों ने गैंगरेप किया। हालांकि मामला जैसे ही पुलिस के पास पहुंचा उन्होंने कार्रवाई करते हुए घटना के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गैंगरेप का एक आरोपी फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। वहीं फरार आरोपी के लिए पुलिस की ओर से जांच अभियान चलाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:- दिल्ली: हौज खास विलेज में झील दिखाने के बहाने नॉर्थ-ईस्ट की छात्रा से पार्क में किया रेप

Comments
English summary
Delhi: 21 year old college student gang raped in South East Delhi, 5 accused arrested.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X