दिल्ली में कोहरे के चलते 115 रेलगाड़ियां लेट हुईं
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार की सुबह सर्द रही और कोहरा भी रहा, जिसके कारण 115 रेलगाड़ियों का परिचालन प्रभावित हुआ। उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि 115 रेलगाड़ियों के परिचालन में देरी हुई है। दिल्ली पहुंचने वाली 91 रेलगाड़ियों के परिचालन में देरी हुई, जबकि घने कोहरे के कारण यहां से खुलने वाली 24 रेलगाड़ियों का समय परिवर्तित किया गया।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सुबह 8.30 बजे दृश्यता 100 मीटर दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान गुरुवार को सामान्य से तीन डिग्री कम पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 91 प्रतिशत दर्ज की गई।
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, "सुबह में घना कोहरा था, जबकि दिन में आसमान साफ रहेगा। लेकिन शाम में एक बार फिर कोहरा छाने की उम्मीद है।"
राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया था इससे पहले बुधवार को भी राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications