Narsinghpur Election Result 2023: मंत्री प्रहलाद पटेल का जलवा कायम, कांग्रेस के लाखन सिंह पटेल को हराया

Narsinghpur Election Result 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 का फैसला हो गया। 17 नवंबर को हुए मतदान में वोटों की जब गिनती शुरू हुई रुझानों ने कांग्रेस को फाइनल रिजल्ट आने तक सांस लेने नहीं दी। बाद में रिजल्ट का जो खाका सामने आया, उसमें हर तरफ सिर्फ कमल ही कमल नजर आया।

नरसिंहपुर जिले में इस बार यहां केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल बीजेपी से चुनाव मैदान में थे। पूर्व अनुमानों के अनुसार प्रहलाद ने अपनी पार्टी की उम्मीदों पर खरे उतरे। उन्होंने 31310 वोटों से कांग्रेस उमीदवार लाखन पटेल को हराया। बीजेपी प्रत्याशी प्रह्लाद सिंह पटेल को 1,10,226 वोट मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी लाखन सिंह पटेल को 78,916 वोट मिले।

 narsinghpur-chunav-result-2023-bjp-prahlad-patel-won

प्रदेश की सियासत के महामुकाबले में बीजेपी-कांग्रेस के कई दिग्गज भी मैदान में थे। करीब दर्जन भर ऐसी सीटें रही, जो हॉट सीट बन गई। महाकौशल में नरसिंहपुर विधानसभा पर भी बीजेपी का ही दबदबा रहा।

यहां बीजेपी के कद्दावर नेता और केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल की कांग्रेस के लाखन सिंह पटेल से सीधी टक्कर थी। प्रहलाद पटेल के भाई जालम सिंह यहां सिटिंग एमएलए है। लगातार तीन बार वह यहां से चुनाव जीते और एक बार कैबिनेट मंत्री भी रह चुके। लेकिन 2023 का चुनाव लड़ने से जब उन्होंने परहेज किया, तो पार्टी ने उनके बड़े भाई प्रहलाद पटेल पर दांव चला।

2018 की स्थिति
आपको बता दें कि 2018 में भी लाखन सिंह पटेल ने इसी सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था. हालांकि, उन्हें सफलता नहीं मिली। उन्हें 72,934 वोट मिले थे। जहां जालम सिंह पटेल ने उन्हें 14903 वोटों से हरा दिया था। नरसिंहपुर विधानसभा सीट पर कुल 210,738 मतदाता हैं, जिसमें जाति समीकरण महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। खास बात ये है कि इस विधानसभा सीट पर पटेल मतदाताओं का सबसे ज्यादा प्रभाव है। इस सीट पर करीब 55,000 पटेल वोटर्स हैं।

मतदाताओं का समीकरण
2023 विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के मुताबिक, नरसिंहपुर विधानसभा सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 2,31,945 है, जिसमें पुरुष मतदाता 1,18,686, महिला मतदाता 1,13,262 और थर्ड जेंडर 5 हैं। इस सीट पर इस बार कुल 82.96%मतदान हुआ था, जिसमें पुरुष मतदाता 1,00,298, महिला मतदाता 92,127... कुल 1,92,425 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। ये भी पढ़े- MP election 2023: 'हॉर्स ट्रेडिंग' वोट काउंटिंग के बाद कौन करेगा गद्दारी? Digvijay Singh ने बताई अंदर की बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+