MP election 2023: 'हॉर्स ट्रेडिंग' वोट काउंटिंग के बाद कौन करेगा गद्दारी? Digvijay Singh ने बताई अंदर की बात
MP election 2023: 2018 में कुछ ही वक्त सही लेकिन मध्य प्रदेश की सत्ता के सिंघासन पर काबिज हुई कांग्रेस अपने पुराने दिन नहीं भूल सकती। पाला बदलकर कांग्रेस सरकार को सिर के बल पटकने वाली पटकथा इस बार बार चुनाव नतीजे में भी याद की जा रही हैं।
प्रदेश की 230 सीटों पर रविवार की शाम होते-होते ईवीएम में कैद प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला भी हो गया। इससे एक दिन पहले पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह से जब यह सवाल पूछा गया कि क्या इस बार कांग्रेस को विधायकों की खरीद-फरोख्त यानि हॉर्स ट्रेडिंग का खतरा मंडरा रहा है? तो उन्होंने बड़ी प्रतिक्रिया दी थी। (वीडियो नीचे)
बीजेपी सेंधमारी कर सकती है, इससे निपटने के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा था कि 'हमारी पूरी तयारी हैं। आगे कहा कि अब हमारे पास कोई सिंधिया नहीं बचा। इसलिए कोई गद्दार नहीं है'। यह बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाता है, क्योकि कई एजेंसियों के एग्जिट पोल में पिछली बात आई सीटों के इर्द-गिर्द हैं।

इस बात को लेकर भी खतरा भांपा जा रहा था कि यदि बीजेपी-कांग्रेस दोनों दलों की सीटों का आंकड़ा पूर्ण बहुमत के नजदीक रहता है। तो बीजेपी कही पिछली बार की तरह खेला न कर दें। हालांकि बीजेपी पहले से ही पूर्ण बहुमत के साथ जीत का मैजिक आंकड़ाछूने का दावा करती रही और फाइनल रिजल्ट ने यह सिद्ध भी हो गया।
इस बार के चुनाव में दोनों दलों के रूठे जिन लोगों ने निर्दलीय या बसपा, सपा, आप से चुनाव लड़ा, बीजेपी की आंधी में उनकी भी नहीं चली। दहाई आंकड़ा तो दूर, अन्य के रूप में सिर्फ एक सीट के साथ खाता ही खुल सका। दूध का जला छाछ को फूंक-फूंककर पीता है, इस कहावत का कांग्रेस ध्यान रखकर कांग्रेस की तैयारी भी लाजमी थी। लेकिन वास्तविक परिणामों ने पूरी प्लानिंग पर पानी फेर दिया।












Click it and Unblock the Notifications