Monu Patel को श्रद्धांजलि देने गोटेगांव पहुंचे सीएम शिवराज सिंह, भतीजे पर प्रह्लाद पटेल ने भी किया ट्वीट
बीजेपी विधायक जालम सिंह के बेटे मोनू पटेल की मौत के बाद जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों का गोटेगांव निवास पर तांता लगा हुआ हैं। बुधवार की शाम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे।

Monu patel: केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के भतीजे और विधायक भाई जालम सिंह के बेटे का असमय निधन हो गया था। शोक संवेदना व्यक्त करने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे। उन्होंने मणिनागेंद्र सिंह पटेल मोनू को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
सीएम शिवराज हेलीकाप्टर से श्रीधाम पहुंचे थे। जहां से वे पटेल परिवार के निवास के लिए रवाना हुए। पटेल परिवार को दुःख की इस घड़ी में सीएम ने ढाढस बंधाया। सीएम ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में वह भी इस परिवार के साथ है।

मोनू के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सीएम बोले कि किसी पिता के लिए सबसे कष्ट का क्षण उसके सामने बेटे का जाना होता है। प्रहलाद पटेल से बचपन की मित्रता बताते हुए मुख्यमंत्री बोले कि वह भी इसी परिवार के सदस्य है।
गुरूवार को अस्थि विसर्जन का कार्यक्रम रखा गया है। अस्थि संचित कर नर्मदा के झांसीघाट में विसर्जित की जायेगी। प्रदेश सरकार के मंत्री और कई दिग्गज नेताओं के पहुंचने का सिलसिला भी जारी है। गुरूवार को कृषि मंत्री कमल पटेल भी श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचेगे।
केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने एक और ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि 'दो दिन से सुन रहा हूं,देख रहा हूं प्रिय के द्वारा असहायों,ज़रूरतमंदों के द्वारा व्यक्त भावनाओं के तरीक़ों को ! तब निष्कर्ष पर पहुंचता हूं कि मोनू तुमने हम सभी को यश वैभव और विश्वास दिया, वही दारूण दुख का कारण बना है ।सभी का यह विश्वास बना रहे,अब यही संकल्प है ।
आपको बता दें कि मोनू की उनके घर पर ही मौत हुई। दोपहर के वक्त वह अपने कमरे में सोने चले गए थे। शाम को जब वह नहीं उठे तो घर के लोग उन्हें उठाने पहुंचे। कमरा बंद था तो दरवाजा तोड़कर जब कमरे में प्रवेश किया तो वह बिस्तर पर पड़े थे और सांस थम चुकी थी। फ़ौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications