'कैसी है ये दीवानगी..’, वो 2 साल करता रहा पीछा, ट्रेन से लौटी तो आशिक ने उसके सिर में गोली मारकर कर दी हत्या
Madhay pradesh: कहते है इश्क नहीं आसां..। मोहब्बत तो कर ली जाती है, लेकिन दोनों तरफ से कबूल होने पर ही जिंदगी की डोर बंधने का मुकाम हासिल होता हैं। एक छोर का प्यार का अंजाम दूसरा ही देखने को मिलता हैं।
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में भी यही देखने को मिला, जब दो साल से देवेन्द्र पटेल नाम का युवक काजल साहू नाम की लड़की का दीवाना था। लाख मिन्नते की लेकिन काजल जब का दिल नहीं पिघला, देवेन्द्र ने उसकी सरेराह जान ले ली।
काजल साहू जबलपुर से अमरावती एक्सप्रेस ट्रेन से गोटेगांव लौटी ही थी। स्टेशन से घर जाते वक्त रास्ते में देवेन्द्र ने उसे रोका और सिर में गोली मार दी। जिस लड़की को देवेन्द्र कल तक अपनी जिंदगी बनाना चाहता था, वह उसके लिए पल भर में दुश्मन बन गई। मोहब्बत की इस कहानी के इस अंत के बारे में जिस किसी को भी पता चल रहा है, वह हैरान हैं।

गोटेगांव थाना प्रभारी सुभाष बघेल ने बताया कि सनसनीखेज इस हत्याकांड की वजह एक तरफा मोहब्बत होना पता चला हैं। नई उम्र के लड़के लड़की के बीच इस तरह के केस समाज के लिए चिंता का प्रश्न हैं। दोस्ती के रिश्ते के बदलते ऐसे घातक स्वरुप आए दिन किसी न किसी की जान ले रहे हैं।
चाहिए बुलडोजर न्याय..
बतया गया कि मृतक काजल और देवेन्द्र एक दूसरे से परिचित थे। दोनों में पहले बातचीत भी होती रही। लेकिन अचानक काजल ने लड़के से बात करना बंद कर दिया था। घटना के बाद काजल के घर वाले बेहद आक्रोशित हैं। साहू समाज भी आगे आया हैं। पुलिस ने आरोपी को तो गिरफ्तार कर लिया और सजा अदालत से मिलेगी। लेकिन समाज के लोगों ने सरकार से बुलडोजर न्याय की डिमांड की हैं। घटना से खफा लोगों का कहना है कि प्यार-मोहब्बत के नाम पर पागल ऐसे कथित दीवानों के लिए संदेश जाना चाहिए। अदालत की न्याय प्रक्रिया के पहले सामाजिक भावनाओं की कद्र करते हुए सरकार ठोस कदम उठाए।












Click it and Unblock the Notifications