'Love के लिए वो कुछ भी करेगा', सच्चे इश्क की खातिर 'फाजिल खान बना अमन' फिर हिन्दू बनकर लड़की से की शादी Video
Love Story muslim youth converted Fazil Khan: कहते है कि यदि सच्ची मोहब्बत हो तो दुनिया की कोई ताकत इश्क करने वालों को एक दूसरे से जुदा नहीं कर सकता। मोहब्बत की ऊंची दीवार के आगे सारे बंधन बौने हो जाते हैं। यही नरसिंहपुर जिले के एक प्रेमी युगल के एक होने के वक्त देखने को मिला।
ये कहानी उस दौर में ज्यादा दिलचस्प हो चली है, जब धर्मांतरण, गैर मजहब में शादी या लव जिहाद जैसे आरोपों के मामलों की बाढ़ हो। 5 साल पहले आमगांव की रहने वाली हिंदू लड़की सोनाली राय और चिचली के रहने वाले मुस्लिम लड़के फाजिल खान के बीच दोस्ती हुई।
वक्त गुजरा तो दोस्ती मोहब्बत में बदल गई। फिर करीब दो साल से लिव इन रिलेशनशिप में थे। कानूनी मान्यताओं के साथ जिंदगी भर साथ रहने के लिए शादी जरुरी थी। दोनों बालिग तो थे लेकिन हिन्दू-मुस्लिम मजहब की दीवार खड़ी थी। सवाल था बिना किसी सामाजिक अड़चन के शादी हो तो कैसे हो?
Recommended Video

फाजिल खान की बेइंतहा मोहब्बत
किसी एक को अपने धर्म की कुर्बानी देकर इस बंधन को मजबूती दी जा सकती थी। सोनाली फाजिल दोनों एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत तो करते हैं। सोनाली ने शादी के लिए फाजिल खान से शर्त रखी कि उसे हिन्दू रीति-रिवाज से ही 7 फेरे लेने होंगे। आम तौर पर ऐसी स्थितियां विकट हो जाती हैं।
लेकिन फाजिल खान अपने मजहब की दीवार को फांदकर सोनाली के प्यार के बंधन में हमेशा के लिए बंधने चला गया। नरसिंहपुर के राम मंदिर में उसने हिन्दू रीति रिवाज से सोनाली के साथ सात फेरे लिए। इतना ही नहीं हाथ में कलावा और माथे पर तिलक लगवाते हुए उसने हिन्दू धर्म अपना लिया।

..फिर फाजिल खान हो गया अमन राय
साथ ही उसको नया नाम अमन राय मिल गया। फाजिल खान अब अमन राय हो गया हैं। वैधानिक तरीके से यह कपल कोर्ट मैरिज भी कर चुका हैं। अमन ने बताया कि उसके पिता भी हिन्दू ही थे। मां मुस्लिम थी। शादी धर्म परिवर्तन करके ही की थी। उसने बताया कि मुस्लिम होते हुए भी उसे हिन्दू परंपरा और रीति रिवाज ही पसंद रहे। इसलिए उसने घर वापसी करते हुए बड़ा फैसला किया।

सोनाली खुश, गूंजे जय श्री राम के नारे
सोनाली भी अब खुश हैं कि उसकी शर्त को अमन ने माना। प्यार की खातिर उसने मजहब की दीवार को तोड़ दिया। मंदिर में दोनों की शादी धूमधाम से हुई और खुशियां मनाई गई। जैसे ही दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई तो मंदिर जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। अब सोशल मीडिया पर सोनाली-अमन की शादी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा हैं। जिस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
हिन्दूवादी संगठनों ने दी बधाई
इस मौके पर हिन्दूवादी संगठन के लोग भी पहुंचे। फाजिल के द्वारा हिन्दू धर्म अपनाकर शादी करने के तरीके को पसंद किया। संगठन के लोगों ने कहा है कि इसी तरह कई मुस्लिम परिवार है जिनमें माता या पिता हिन्दू रहे। वह इस तरह के विवाह आयोजनों में आगे भी इसी तरह का सहयोग करते रहेंगे। फाजिल खान से अमन राय बने युवक के साहस की भी संगठन के लोगों ने तारीफ की।












Click it and Unblock the Notifications