Indian Railway: श्रीधाम रेलवे स्टेशन को मिली गरीब रथ की सौगात, बेलखेड़ा में विंध्याचल बीना का स्टॉप
Indian Railway: केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने नरसिंहपुर जिले के दो स्टेशन पर दो ट्रेनें स्टॉपेज की सौगात दी है। नरसिंहपुर की बेलखेड़ा स्टेशन में विंध्याचल एक्सप्रेस बीना एवं श्रीधाम स्टेशन पर गरीब रथ का स्टॉपेज का शुभारंभ हुआ है।
केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते एवं गोटेगांव विधानसभा क्षेत्रीय विधायक महेंद्र नागेश ने स्टेशन पर पहुंचकर ट्रेनों की अगवानी करते हुए ट्रेन के चालकों को मिठाई खिलाकर उनका पुष्प गुच्छ से अभिवादन कर हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। वहीं मंचीय कार्यक्रम से रेल मंत्रालय और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया।

केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री ने कहा कि आज यह बेहद हर्ष का विषय है कि मेरी संसदीय क्षेत्र की इन दोनों जगह की जनता की जन भावनाओं को देखते हुए रेल मंत्रालय द्वारा ट्रेनों का स्टॉपेज किया गया है। इसके लिए प्रधानमंत्री जी का भी आभार प्रकट करता हूं, जिन्होंने मेरे अनुरोध को स्वीकार किया और यह सौगात दी है।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि पंडित संतोष दुबे नंदराम पाठक निधान सिंह पटेल पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं रेलवे के अधिकारी कर्मचारी यात्रीगण क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications