नरसिंहपुर में 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, विश्व हिंदू परिषद ने दी थी बड़े आंदोलन की चेतावनी
MP News: मध्य प्रदेश नरसिंहपुर जिले में आदिवासी महिला से रेप के आरोपी हुसैन पठान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर ₹10000 का इनाम भी घोषित था।
बता दे कि पिछले कई दिनों से आरोपी फरार चल रहा था, लेकिन जैसे ही वन इंडिया ने इसे लेकर विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष राव बहादुर सिंह पटेल से बातचीत की और उन्होंने 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया। इसके कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने आरोपी को ढूंढ कर पकड़ लिया और गिरफ्तार कर लिया।

1 महीने से फरार था आरोपी
Recommended Video
बता दे भोपाल में वन इंडिया के सीनियर रिपोर्टर एलएन मालवीय ने जब विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष राव बहादुर सिंह पटेल से इस मामले पर बातचीत करते हुए सवाल किया कि राजनीतिक संरक्षण के चलते आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है और नरसिंहपुर जिले से एक मंत्री के करीब होने के कारण पुलिस अब तक इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
इस सवाल पर जवाब देते हुए राव बहादुर सिंह पटेल ने कहा था कि आरोपी किसी का भी करीबी हो लेकिन उसे बक्शा नहीं जाएगा और उन्होंने पुलिस प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटिटों दिया जिसके बाद आप आई पुलिस की गिरफ्त में आ गया।
नौकरी का झांसा देकर बलात्कार
छिंदवाड़ा जिले के हर्रई थाने में एक 28 वर्षीय महिला ने नौकरी का झांसा देकर बलात्कार किए जाने की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार, दिसंबर 2023 में आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए लोक सेवा केंद्र नरसिंहपुर जाते समय उसकी मुलाकात नरसिंहपुर निवासी हुसैन पठान से हुई। हुसैन ने दावा किया कि वह उसकी नौकरी लगवा सकता है, इसके लिए 20 हजार रुपए की जरूरत होगी। विश्वास करके, महिला ने हुसैन को अपना मोबाइल नंबर दे दिया।
16 जनवरी 2024 को हुसैन ने फोन करके महिला को दस्तावेज और 20 हजार रुपए लेकर नरसिंहपुर आने को कहा। महिला दोपहर करीब 3 बजे नरसिंहपुर पहुंच गई और हुसैन ने उसे अपने घर, जो गुरुनानक मोबाइल दुकान के सामने स्थित सफेद दरवाजे वाला था, पर बुलाया। वहां पहुंचने पर हुसैन ने महिला को घर के अंदर ले जाकर जबरदस्ती बलात्कार किया।
हर्रई की 28 वर्षीय महिला की शिकायत
बलात्कार के बाद, हुसैन ने महिला को धमकाया, जिससे वह चुप रही। 12 मार्च 2024 को हुसैन ने फिर से एक दूसरे नंबर से फोन किया और महिला को दस्तावेज और पैसे लेने के लिए बुलाया। जब महिला दस्तावेज लेने गई, तो हुसैन ने उसे फिर से बलात्कार का शिकार बनाया। इस बार हुसैन ने उसे स्पष्ट रूप से कहा कि वह पैसे वापस नहीं करेगा और अपने राजनीतिक प्रभाव का हवाला देते हुए कहा कि कोई उसे कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
बलात्कार की दूसरी घटना के बाद, महिला ने अपने घर वापस आकर कुछ दिनों तक मानसिक पीड़ा सहन की। अंततः उसने अपनी रिश्तेदार को पूरी घटना बताई, जिसने उसे हिम्मत दी। इसके बाद, महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई, और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी हुसैन पठान, जो गुरुनानक मोबाइल शॉप के सामने नरसिंहपुर का निवासी है, के खिलाफ धारा 376, 376(2)(एन), 506 भारतीय दंड संहिता (भादवि) और 3(1)(w)(ii), 3(2)(va) अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस ने अब मामले की विवेचना शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications