प्रेमिका का रेप कर बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर किया वायरल

नालंदा। बिहार के नालंदा प्रेमिका के रेप के बाद वीडियो वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना तब सामने आई जब पीड़िता के परिवारवालों तक यह वायरल वीडियो पहुंच गया। इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने अपने पड़ोस के ही दो युवकों पर स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

man misdeed with girlfriend and shares obscene video on social media

प्रेमिका से किया रेप, बनाया वीडियो

मामला नालंदा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जानकारी के मुताबिक, युवक ने इलाके में रहने वाली प्रेमिका से रेप किया। इस दौरान उसके दोस्त ने वीडियो बना लिया। वीडियो में एक युवक रेप कर रहा है और उसका दोस्त वीडियो बना रहा है। इसके बाद दोस्त ये वीडियो आरोपी के मोबाइल से अपने मोबाइल में ट्रांसफर कर लेता है और उसे वायरल कर दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता के परिवारवालों तक यह वायरल वीडियो पहुंच गया।

पुलिस ने गिरफ्तार किए दोनों आरोपी युवक

इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने अपने पड़ोस के ही दो युवकों पर स्थानीय थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों मोहम्मद अरमान और मोहम्मद मुश्ताक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही वीडियो को आगे वायरल होने से रोकने की कोशिश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+