Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IAS Vandana Singh: ऐसा क्‍या कर दिया आईएएस वंदना सिंह ने, जो लोग इन्‍हें कहने लगे 'शेरनी'

IAS Vandana Singh Haldwani Uttrakhand: भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अफसर अपने नाम के साथ-साथ काम से भी पहचान बनाते हैं। इस बात का ताजा उदाहरण आईएएस वंदना सिंह हैं।

आईएएस वंदना सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कोई कह रहा कि 'वंदना नाम समझकर फूल समझा क्‍या, फायर हैं ये...' कोई बहादुर अफसर तो शेरनी तक कह दे रहा है।

IAS Vandana Singh DM Nainital Uttarakhand

उत्‍तराखंड कैडर में साल 2012 बैच की आईएएस वंदना सिंह इस समय नैनीताल की जिला कलेक्‍टर हैं। हल्‍द्वानी हिंसा ने वंदना सिंह को सुर्खियों में ला दिया। वजह बतौर नैनीताल डीएम इनके द्वारा लिए सख्‍त फैसले हैं।

हुआ यूं था कि नैनीताल जिले हल्‍द्वानी के वनभुलपुरा में किसी जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस मुस्लिम बाहुल्‍य क्षेत्र में विवादित जमीन पर मदरसा व मजिस्‍द बनी हुई थी। प्रशासन ने कोर्ट के आदेश पर मदरसा-मजिस्‍द को अतिक्रमण मानते हुए हटा दया।

इस कार्रवाई के चलते 8 फरवरी 2024 को हल्‍द्वानी के वनभुलपुरा में हिंसा भड़क गई। दंगाइयों ने पुलिस-प्रशासन पर पत्‍थर व पेट्रोल बम तक फेंके। पुलिस के वाहन फूंक दिए। पूरे मामले में नैनीताल की डीएम वंदना सिंह ने सख्‍त कदम उठाए।

IAS Vandana Singh DM Nainital Uttarakhand

आईएएस वंदना सिंह ने हल्‍द्वानी के वनभुलपुरा में दंगा करने वालों को कानून व्‍यवस्‍था के खिलाफ जाने पर सीधी चुनौती दी। इलाके में कर्फ्यू लगाया, जो 11 दिन बाद 20 फरवरी को खत्‍म हुआ है। पूरे इलाके में शांति है।

IAS Vandana Singh Nainital DM

आईएएस वंदना सिंह सर्विस रिकॉर्ड

यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पास करने के बाद उत्‍तराखंड कैडर में आईं वंदना सिंह ने कई अहम पदों पर सेवाएं दी है। वंदना सिंह की पहली पोस्टिंग पिथौरागढ़ सीईओ पद पर थी।

IAS Vandana Singh DM Nainital Uttarakhand

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर रहीं वंदना 12 नवंबर 2020 को KMVN का मैनेजिंग डायरेक्टर बनीं। ग्रामीण विकास विभाग में अपर सचिव और साल 2021 में अल्मोड़ा जिलाधिकारी व 17 मई 2023 से नैनीताल की जिला कलेक्‍टर हैं।

IAS Vandana Singh DM Nainital Uttarakhand

आईएएस वंदना सिंह का जीवन परिचय

बता दें कि आईएएस वंदना मूलरूप से हरियाणा के नसरुल्लागढ़ क‍ी रहने वाली हैं। वंदना ने कन्‍या गुरुकुल भिवाड़ी से पढ़ाई की। बीआर अम्‍बेडकर विश्‍व‍विद्यालय आगरा से एलएलबी की डिग्री ली। 12 कक्षा पास करने के बाद से ही वंदना ने यूपीएससी की भी तैयारी शुरू कर दी थी। साल 2024 की उम्र में वंदना ने साल 2012 में आठवीं रैंक लाकर यूपीएससी पास की।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+