तोड़फोड़ ही नहीं, सलमान खुर्शीद के घर पर हुई थी फायरिंग भी, छत और दीवारों में फंसे मिले कारतूस
नैनीताल, 17 नवंबर: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की हाल ही में आई नई किताब पर बवाल मचा हुआ है। उन्होंने अपनी किताब में मौजूदा वक्त के हिंदुत्व की तुलान आतंकी संगठनों से की थी, जिसके हाद गुस्साएं प्रदर्शनकारियों ने उनके नैनीताल स्थित घर पर पहुंचकर जमकर तोड़फोड़ कर दी थी। घटना सोमवार (15 नवंबर) की है। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है। वहीं अब इस पूरे मामले में डीआईजी कुमाऊं रेंज नीलेश आनंद भरणे के बयान के मुताबिक वहां तोड़फोड़ ही नहीं बल्कि फायरिंग भी गई थी।

कांग्रेस नेता के घर में तोड़फोड़ और आगजनी के मामले में डीआईजी कुमाऊं रेंज नीलेश आनंद भरणे ने एएनआई को बताया कि फोरेंसिक टीम ने 7 खोल और 1 जिंदा कारतूस बरामद किया है, जिनमें से ज्यादातर बंगले के अंदर फायरिंग के कारण थे। वहीं छत और दीवारों में गोलियां मिली हैं, जिससे साफ होता है कि घर में तोड़फोड़ के अलावा फायरिंग भी की गई थी।
जानकारी के मुताबिक गुस्साएं लोगों ने कांग्रेस नेता के घर के गेट पर आग लगा दी थी और वहां जमकर तोडफोड़ भी की थी। वहीं इस पूरे मामले में 20 लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है। बता दें कि इस घटना से जुड़ा वीडियो और फोटो सलमान खुर्शीद ने अपने फेसबुक अकाउंट पर भी शेयर किए थे।
किताब में क्या था जिससे हुआ बवाल?
जानकारी के मुताबिक सलमान खुर्शीद ने हाल में रिलीज की अपनी नई किताब 'सनराइज ओवर अयोध्या, नेशनहुड इन आवर टाइम्स' में मौजूदा वक्त के हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन आईएसआईएस और बोको हरम से की है। उन्होंने किताब में लिखा कि आज हिंदुत्व का राजनीतिकरण हो रहा है। जिसके कारण पुराना हिंदू धर्म और साधु-संतों का सनातन किनारे होता जा रहा है। आज उनके हर तरीके आतंकी संगठन आईएसआईएस और बोको हरम के जिहादियों जैसे हैं।












Click it and Unblock the Notifications