RSS Chief Mohan Bhagwat: भारत को तोड़ने क्रूर ताकतें और उनके एजेंट आज भी एक्टिव, नागपुर में बोले भागवत
आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने नागपुर में संघ के प्रशिक्षण शिविर में बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत को तोड़ने कुछ क्रूर ताकतें और उनके एजेंट एक्टिव हैं। ताकि यह देश प्रगति न कर सकें।

भारत टूट जाए और तरक्की न हो, इसके लिए आज भी कई क्रूर ताकतें और उनके एजेंट काम कर रहे हैं। यह बात आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में संघ के प्रशिक्षण शिविर समापन समारोह में कही। भागवत बोले कि भारत में परंपरागत रूप से रहने वाला हर व्यक्ति हिन्दू है। विविधताओं को समझाने वाला ही हिन्दू है।

नागपुर में आरएसएस के अधिकारियों कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने शिरकत की। समापन के अवसर पर भागवत हिंदुत्व और भारत की वर्तमान परिस्थितियों पर बोले। उन्होंने कहा कि हिन्दू वह है जो यह समझता है कि विविधिता एक ही एकता की अनेक अभिव्यक्तियां हैं। परंपरागत रूप से भारत में रहने वाला व्यक्ति ही हिन्दू है। जो जिम्मेदारियों को समझता है। संघ के प्रशिक्षण शिविर में बड़ी संख्या में विभिन्न वर्गों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल हुए थे।
भारत की वर्तमान परिस्थतियों का भी भागवत ने जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत आज जिस तरक्की के रास्ते पर है, वह बड़ी उपलब्धि है। जी-20 की अध्यक्षता की श्रेणी में शामिल होना कोई आसान काम नहीं है। लेकिन आज भी कुछ ऐसी क्रूर ताकतें और उनके एजेंट सक्रिय है, जो चाहते है कि भारत टूट जाए और प्रगति न हो।












Click it and Unblock the Notifications