Jabalpur में क्रिमनल ढाबा मालिक से मिलने आई नागपुर की बीजेपी नेत्री सना खान गायब, तलाश में महाराष्ट्र पुलिस

Sana Khan Missing: महाराष्ट्र नागपुर में बीजेपी की महिला नेत्री सना खान अचानक गायब हो गई हैं। 1 अगस्त को वह जबलपुर किसी अमित साहू उर्फ़ पप्पू नाम के शख्स से मिलने आई थी। अगले दिन से उसका कोई सुराग नहीं हैं। साथ ही पप्पू भी गायब हैं। इससे यह गुमशुदगी मिस्ट्री बन गई हैं।

घरवालों की शिकायत पर महाराष्ट्र पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज सना की तलाश शुरू कर दी हैं। एक टीम जबलपुर भी रवाना हुई और ढाबा वाले अमित औरफ पप्पू साहू की भी खोजबीन की, लेकिन पुलिस के हाथ खाली रहे।

नागपुर पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने सना की तलाश में कई टीमें गठित की। पुलिस के अनुसार सना बीजेपी के अल्पसंख्यक सेल से जुड़ी थीं और पार्टी में एक्टिव हैं। एक अगस्त की रात वह नागपुर के मानकापुर से जबलपुर के लिए रवाना हुई थी। अगले दिन दो अगस्त की सुबह सना से उसकी मां की बातचीत हुई। जिसमें उसने जबलपुर में होना बताया था। लेकिन शाम का सूरज ढलने के बाद उसका मोबाइल बन हो गया। तब से अभी तक सना से कोई संपर्क नहीं हो सका।

Nagpur-BJP-leader-Sana-Khan-Missing-jabalpur-pappu

कौन है ढाबा वाला 'पप्पू'?
सना की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने वाले परिजनों ने कई तरह की आशंकाएं जताई हैं। पुलिस के सामने उन्होंने जबलपुर के अमित उर्फ़ पप्पू साहू नाम के शख्स पर भी संदेह जताया हैं। घर वालों का कहना हैं कि पप्पू का जबलपुर में ढाबा हैं। वह क्रिमनल है। उसके खिलाफ हत्या समेत शराब तस्करी जैसे कई मामले दर्ज रहे हैं। घर वालों की एक बार पप्पू से भी फोन पर बात हुई, जिसने कहा था कि 'सना विवाद करके वापस लौट गई'। दोनों के बीच पैसों के लेन-देन की बात भी सामने आई हैं।

कई जगह दबिश, पुलिस के हाथ खाली
मानकापुर थाना इंचार्ज शुभांगी वानखेड़े के मीडिया आए बयानों के मुताबिक़ सना की तलाश में पप्पू साहू पर भी जांच केन्द्रित हैं। लेकिन उसका अब तक कोई सुराग नहीं लग सका हैं। सना और पप्पू दोनों के मोबाइल कॉल डिटेल और लोकेशन भी ट्रेस किए जा रहे हैं। इधर जबलपुर पुलिस इस मामले में ज्यादा कुछ बोलने तैयार नहीं। नागपुर पुलिस की टीम जब जबलपुर पहुंची तो उसे कुछ और इनपुट मिलने की भी चर्चा हैं। हाल-फिलहाल जब तक पप्पू पुलिस के हाथ नहीं लगता है, तब तक सना की तलाश किसी चुनौती से कम नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+