आधार कार्ड बनवाने के बहाने पड़ोसी के साथ भाग गई पत्नी, शादी के 20 साल बाद 10 वर्ष छोटे युवक पर आ गया दिल
मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी इलाके में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी के 20 साल बाद एक महिला अपनी उम्र से 10 साल छोटे युवक के साथ फरार हो गई। साथ ही अपने तीन बच्चों को भी लेकर चली गई है। इसके अलावा घर से जेवरात और कैश भी लेकर गायब हुई है। वहीं पीड़ित पति पुलिस से पत्नी को ढूंढने की गुहार लगा रहा है। वहीं महिला के साथ भागे युवक ने अपना मोबाइल नंबर बदल दिया है। इससे पुलिस दोनों को ढूंढ नहीं पा रही है। बताया जा रहा है कि पीड़ित पति एक स्कूल में निजी कर्मचारी के तौर पर काम करता है। 20 साल पहले उसकी शादी हुई थी और पति-पत्नी से तीन बच्चे भी हैं।

पीड़ित पति ने कहा कि अगर पत्नी साथ नहीं रहना चाहती है तो कोई बात नहीं। लेकिन वह बच्चों को मुझे सौंप दे। पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि सुमन पड़ोसी है। वह घर आया था और बच्चों का आधार कार्ड बनवा देने की बात कही। पड़ोसी होने के चलते उसपर शक नहीं हुआ। पत्नी और बच्चों को उसके साथ भेज दिया। इस दौरान पत्नी ने चोरी-छिपे घर में रखे पैसे और जेवरात पर्स में रख लिया।
रात होने पर भी जब बच्चे और पत्नी वापस नहीं लौटे तो खोजबीन शुरू की। पत्नी और पड़ोसी सुमन का मोबाइल स्वीच ऑफ था। सुमन के घर भी गया लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। सके बाद पूरी रात इधर-उधर खोजबीन करते रहे। नहीं मिलने पर थाना में केस दर्ज कराया'। पति पिछले 5 दिनों से थाने पर आकर पत्नी और बच्चों के बारे में पूछता है। थानेदार अजय कुमार ने कहा कि पुलिस महिला और बच्चों का पता लगाने में जुटी है। आरोपी के सभी संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications