Robbery CCTV Video: सेल्समैन बनकर आए बदमाशों ने अकेली महिला को बनाया निशाना, स्प्रे मारकर किया बेहोश
इस हैरान कर देने वाले CCTV फुटेज में दो बदमाश सेल्समैन के रुप में एक घर में घुसे और लाखों रुपए के जेवर समेत अन्य कीमती सामान लूटकर फरार हो गए। बदमाश पल्सर बाइक से आए थे। घटना के वक्त पीड़िता घर में अकेली थी।

बिहार के मुजफ्फरपुर से घर में घुसकर अकेली महिला से लूटपाट का सनसनीखेज CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सेल्समैन के वेश में आए दो बदमाशों ने सफाई करने वाला पाउडर दिखाने के बहाने दरवाजा खुलवाकर घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने स्प्रे मारकर महिला को बेहोश कर दिया और फिर सोना जेवरात पर हाथ साफ़ कर बाइक से फरार हो गए। इस पूरी घटना का सीसीटीवी वाकई हैरान करने वाला है।

सेल्समैन के रूप में लूटेरे
बता दें कि सदर थाना क्षेत्र के पताही एलपी शाही कॉलेज के समीप ठेकेदार कुणाल चौधरी अपनी पत्नी दिव्या के साथ रहते हैं। गुरुवार की दोपहर उनकी उनकी पत्नी दिव्या घर पर अकेली थी। वो भी किसी काम से बाहर गए हुए थे। करीब 12 बजे दोनों बदमाशों ने घर की बेल बजाई तो दिव्या को लगा की दूधवाला आया है। उन्होंने दरवाजा खोला तो देखा कि दो सेल्समैन दरवाजे पर खड़े हैं। दोनों ने दिव्या को सफाई करने वाले पाउडर के बारे में बताना शुरू कर दिया।
चेहरे पर स्प्रे मारकर किया बेहोश
लेकिन इसी बीच उनका छोटा बच्चा रोने लगा। पीड़िता का ध्यान अपने बेटे की तरफ चला गया और वे दरवाजा खुला ही छोड़कर घर के अंदर चली गई। मौका पाकर बदमाश भी पीछे-पीछे घर में घुस गए। उन्होंने पीड़िता को काबू में करने के लिए उनके चेहरे पर स्प्रे मारकर उनको बेहोश कर दिया। उसके बाद उनकी सोने की चेन, मंगलसूत्र और हाथ की अंगूठी लूटकर फरार हो गए।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
घटना के कुछ देर बाद देवर विक्की कुमार घर पहुंचा। घर का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर जाकर देखा उनके भी होश उड़ गए। भाभी दिव्या जमीन पर बेहोश पड़ी हुई थी। उन्होंने मुंह पर पानी मारकर दिव्या को उठाया, तब जाकर पूरी घटना का पता चला। जिसके बाद घटना की शिकायत महिला ने अपने पति के साथ जाकर सदर थाने में दर्ज कराई है। वहीं पड़ोस के एक घर में लगे सीसीटीवी में दोनों बदमाशों और उसकी बाइक की तस्वीर कैद हो गई है। यह सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध करवाई है। पुलिस इन्ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान में जुट गई है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications