मुजफ्फरपुरः लड़कों को बाइक और लड़कियों को फ्री में ब्यूटी पार्लर की सुविधा का किया वादा, पोस्टर वायरल

मुजफ्फरपुर। बिहार पंचायत चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के लिए तरह-तरह का तरीका अपना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है मुजफ्फरपुर जिले के ग्राम पंचायत राज मकसूदा से प्रत्याशी तैफुल अहमद का। भावी प्रत्याशी तैफुल अहमद का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पोस्टर का स्लोगन है आप रखिये हम पर विश्वास, एक-एक का होगा विकास। ग्राम पंचायत से मुखिया पद के भावी उम्मीदवार सुयोग्य, शिक्षित एवं युवा तैफुल अहमद।

panchayt election 2021 poster viral of mukhiya candidate

बता दें कि इस पोस्टर के जरिये सात घोषणााएं की गई है। सबसे पहले मुखिया बनते ही गांव के सभी लोगों की सरकारी नौकरी लगवाएंगे। इसके बाद गांव में हवाई अड्डे की भी सुविधा मुहैया कराई जाएगी। प्रत्येक सिंगल युवा को एक-एक अपाचे बाइक और पांच हजार रुपये प्रतिदिन भत्ता सीधे खाते में देंगे। बता दें कि इस पोस्टर में केवल युवाओं के लिए ही बल्कि गांव के बुजुर्ग और लड़िकयों के लिए भी घोषणाएं की गई हैं।

पोस्टर में चौथे नंबर पर लड़कियों के लिए जिस योजना की चर्चा है, उसमें उन्हें फ्री ब्यूटी पार्लर और एक सिलाई मशीन की व्यवस्था होगी। नल जल योजना में पानी की जगह दूध की सप्लाई होगी। बुजुर्गों के लिए प्रतिदिन एक-एक पैकेट तंबाकू और बीड़ी की व्यवस्था होगी। सबसे आखिरी और नम्बर पर और भी रोचक घोषणा है। गांव में रोड के साथ खेतों में टाइल्स लगाकर शहरीकरण करेंगे।

इन घोषणाओं को पढ़ने के बाद लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं। अंत मे निवेदक समस्त सम्मानित पंचायत वासी लिखा गया है। ये पोस्टर मुजफ्फरपुर के एक गांव से वायरल हुआ है। जिस युवक का नाम लिखा है, उन्होंने कहा कि किसी ने उनके साथ ये भद्दा मजाक किया है। औराई थानेदार राजेश कुमार का कहना है इसकी जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+