मुजफ्फरपुरः शौच करने गई महिला समेत तीन की डूबने से हो गई मौत, गांव में मचा कोहराम

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के फेनहारा थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव में डूबने से तीन की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। दरअसल, पहले पैर फिसलने से एक लड़की गहरे पानी में चली गई। उसको बचाने के दौरान दूसरी लड़की व एक अन्य महिला भी डूब गई। तीनों की पहचान रामा नंद महतो की बेटी रानी देवी, शंकर महतो की 11 वर्षीय बेटी सबिता कुमारी और अजय महतो की 13 वर्षीय पुत्री चंचला कुमारी के रूप में हुई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया।

one woman andtwo girl died due to drowned

बताया जा रहा है कि दो महिला के साथ गांव की दो लड़कियां खेत की तरफ गई थी। तीनों के डूबने से मौत की खबर गांव में फैलती ही घटनास्थल पर हजारों लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मुखिया जितेंद्र राय ने घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी और पीड़ित परिवार को अविलंब सरकारी सहायता देने की मांग की।

वहीं सीओ बिजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा गया है। विधि सम्मत सरकारी सहायता का प्रावधान होगा, वह दिया जाएगा। मौके पर अजय यादव, एएसआई हरेंद्र प्रसाद सैप के जवान और ग्रामीण मौजूद थे।

इसके अलावा जितना थाना क्षेत्र के झंझरा में सोमवार को तालाब में डूबने से एक छह वर्षीय बालक की मौत हो गयी। मृत बालक की पहचान उक्त गांव निवासी रामनाथ साह के पुत्र आदित्य कुमार के रूप में हुई हैं। घटना की पुष्टि करते हुए सरपंच रामाधार साह ने बताया कि आदित्य कुमार घर के बाहर खेलने गया था।

इस दौरान वह मिडिल स्कूल से उतर वाले तालाब के किनारे चला गया। जहां पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गया। करीब दो-तीन घंटे के बाद ग्रामीणों ने खोजबीन कर उसे बाहर निकाला। उसे इलाज कराने के लिए घोड़ासहन ले गए। जहां चिकित्सक ने बालक को मृत घोषित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+