मुजफ्फरनगरः तीन दिन से गायब बुआ-भतीजी का मिला शव, हत्या की आशंका

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के उदन झपहा में एक ही परिवार की दो लड़कियों के तीन दिन पहले गायब होने के बाद उनका शव घर के पीछे मौजूद गड्ढे में मिला है। वहीं परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। दोनों लड़कियां बुआ और भतीजी हैं। दोनों की पहचान 18 वर्षीय श्वेता और 14 वर्षीय डौली के रूप में हुई है।

muzaafarpur two dead body found of girls

गांव में इस हालत में शवों के मिलने पर ग्रामीणों घटना की सूचना अहियापुर थाना की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहां मेडिकल बोर्ड के समक्ष दोनों के शवों का पोस्टमॉर्टम होगा।

एसपी सिटी राजेश कुमार ने मीडिया को बताया कि श्वेता कुमारी और डौली 28 सितंबर की सुबह से गायब थीं। इस पर परिजनों ने अहियापुर थाने में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर कराई थी। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में लग रहा है कि मौत पानी में डूबने से हुई होगी। इसके साथ ही कई पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जाएगी।

मृतक के परिजन दशरथ भगत ने एक व्यक्ति पर दोनों लड़कियों की हत्या कर पानी में फेंकने का आरोप लगाया है। कुछ दिन पहले ही उनका उस व्यक्ति से विवाद हुआ था। इस पर उसने जान से मारने की धमकी दी थी। दशरथ भगत ने बताया कि 28 सितंबर से दोनों लड़कियां घर से गायब थीं।

हम लोग अपने स्तर से खोजबीन कर रहे थे। एफआईआर भी कराई थी। इस बीच शुक्रवार शाम को गांव के बच्चों ने हमारे घर के पीछे वाले गड्ढे में कुछ होने की जानकारी दी। जब ग्रामीणों ने जाकर देखा तो पाया कि दोनों श्वेता और डौली का शव वहां पड़ा है। इसके बाद मामले की पुलिस को जानकारी दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+