शादी के मंडप में बीवी ने चप्पल से की दूल्हे की पिटाई, चुपचाप भाग खड़े हुए बाराती

Muzaffarpur News, मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी करने पहुंचे एक दूल्हे की शादी के मंडप में ही पिटाई हो गई। पीटने वाली कोई और नहीं बल्कि उसकी पहली पत्नी थी। शादी में उपस्थित लोग कुछ समझ पाते कि बाराती चुपचाप वहां से भाग खड़े हुए। उसके बाद दूल्हे को लोगों ने बंधक बना लिया।

क्या है मामला

क्या है मामला

मीडिया खबरों के अनुसार, घटना मुजफ्फरनगर के मिठनपुरा के मलीघाट की है। यहां पत्नी के रहते दूसरी शादी करने पहुंचे एक दूल्हे की पोल तब खुल गई जब बारात लेकर पहुंचे दूल्हे की पहली पत्नी ने ऐन मौके पर पहुंच कर शादी रूकवा दी और मंडप पर ही उसकी जमकर धुनाई कर दी। दरअसल अपने परिजनों के साथ पहुंची रिंकी कुमारी ने बताया कि दुल्हा अशोक कुमार पासवान के साथ उसकी शादी ढाई साल पहले हुई थी। दोनों के बीच आरडीएस कॉलेज के पास स्थित मुक्तिनाथ मंदिर में शादी हुई थी। वैशाली के पातेपुर थानांतर्गत भैरोखरा निवासी अशोक पासवान के पिता आरडीएस कॉलेज में चपरासी हैं। रिंकी ने खुद को तीन माह की गर्भवती बताया।

शादी करने की मिली थी जनाकारी

शादी करने की मिली थी जनाकारी

रिंकी ने बताया कि उसे मायके में छोड़कर अशोक नौकरी करने के बहाने बाहर चला गया था। दोनों मोबाइल से बातचीत करते थे। दो दिन से अशोक ने रिंकी को फोन नहीं किया तो उसे चिंता हुई तो उसने अपने मामा को अशोक के बारे में बताया। तो मामा से जानकारी मिली कि अशोक की शादी होने वाली है। यह सुनते ही रिंकी के पैरों के नीचे की जमीन खिसक गई। वह पता लगाते-लगाते मुजफ्फरपुर पहुंच गई। वहां उसे पता चला कि मुशहरी की एक लड़की से उसके पति अशोक की शादी हो रही है।

मंडप में की पिटाई

मंडप में की पिटाई

उसके बाद रिंकी मालीघाट स्थित उस विवाह भवन में पहुंच गई जहां शादी हो रही थी। पंडाल में पहुंच कर रिंकी ने हंगामा शुरू कर दिया तो कोहराम मच गया। रिंकी ने सरेआम दूल्हा बने अशोक की पिटाई कर दी। माजरा समझ में आने पर लड़की वालों ने दूल्हे को बंधक बना लिया और हालात बिगड़ते देख बाराती फरार हो गए। उधर, लड़की पक्ष ने यह कह कर दूल्हे को बंधक बना लिया की शादी के नाम पर जो दहेज लिया है, वह वापस करो। पूरी रात विवाह भवन में यह ड्रामा चलता रहा।

ये भी पढ़ें:- मुजफ्फरपुर सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+