Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मुजफ्फरपुरः मां को 10 साल के बच्चे ने प्रेमी के साथ देख लिया तो कर दी बेरहमी से हत्या

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बरूराज थाना क्षेत्र के हरनाही गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां अवैध संबंध के चलते 10 साल के मासूम की हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम मृतक बच्चे की मां के प्रेमी ने दिया है। युवक ने सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि बच्चे ने दोनों को एकसाथ देख लिया था। पुलिस ने आरोपित प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। पूरे मामले को लेकर एएसपी वेस्ट सैयद इमरान मसूद ने बताया कि बरूराज थाना क्षेत्र के हरनाही गांव के खेत में 10 साल के बच्चे की लाश मिली थी। बच्चे की हत्या गला दबाकर की गई थी।

boyfriend did murder oof his girlfriend son

उसके नाक और मुंह से खून भी निकला था। फिर घटनाा की जानकारी मिले पर बरूराज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। स्थानीय लोगों से जब पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि संजय पंडित नाम का युवक बच्चे के घर आकर रहता है। मृतक बच्चे का पिता दिव्यांग है। गांव वालों ने पुलिस को बताया कि संजय पंडित का बच्चे की मां से अवैध संबंध है, जिसे बच्चे ने एक बार देख लिया था।

इसके बाद पुलिस ने परिजनों से पूछताछ शुरू की तो जानकारी मिली कि हत्यारोपित संजय पंडित शाम के वक्त बच्चे को बारात में डीजे दिखाने के बहाने ले गया था। उसके बाद बच्चा घर नहीं लौटा और सुनसान खेत में उसका शव मिला। एसपी वेस्ट सैयद इमरान मसूद ने कहा है कि हिरासत में लिए गए आरोपी संजय पंडित से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। बच्चे के पिता के बयान पर बरुराज थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+