Muzaffarnagar: पति की लाश को उसी के मकान में गड्डा खोदकर दफनाया, देवर से था भाभी का अफेयर
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर स्थित पुरकाजी थाना क्षेत्र में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिसमें देवर के प्यार में अंधी पत्नी ने अपने शौहर का कत्ल कर दिया। यही नहीं, हत्या के बाद शौहर की लाश को उसी के निर्माणाधीन मकान में गड्ढा खोदकर दफना दिया। दोनों ने पुलिस और परिजनों को गुमराह करने के लिए गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई, लेकिन दो रोज पहले परिजनों ने इन्हे आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। जिसके बाद पुलिस की सख्ती के सामने दोनों पिघल गए और हत्या के राज से पर्दा उठा गया।
लापता होने की लिखाई थी रिपोर्ट
बता दें कि पूरा मामला पुरकाजी थाना क्षेत्र के मांडला गांव का है, जहा सागर नाम का एक व्यक्ति बीती 6 जून को रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गया था। इस संबंध में परिजनों ने पुलिस से शिकायत भी की थी। लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी लापता सागर का कोई सुराग नही लग पा रहा था। इस सनसनीखेज वारदात के राज से पर्दा उस वक्त उठा जब मृतक सागर की बीवी आशिया और सौतेले भाई सुहेल को शक के आधार पर पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

भाभी और देवर के बीच प्रेम प्रसंग
पहले तो दोनों पुलिस को गुमराह करते रहे, लेकिन जब पुलिस ने अपने अंदाज में पूछताछ की तो दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच काफी दिन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसमें सागर रोड़ा बन रहा था। इसलिए उन्होंने सागर की हत्या कर उसकी लाश को निर्माणाधीन मकान में गड्ढा खोदकर दफना दिया था ।

गड्डा खोदकर निकाला शव
पुलिस की पूछताछ में जब दोनों हत्यारोपीयो द्वारा कत्ल की वारदात को कबूल कर लिया गया तो पूरे घटनाक्रम की जानकारी आला अधिकारियों को दी गई। तत्पश्चात मजिस्ट्रेट की निगरानी में आरोपियों की निशानदेही पर निर्माणाधीन मकान में जाकर पुलिस ने मृतक के शव को गड्ढे से बाहर निकाला। पुलिस ने शव बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर दोनो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही शुरू कर दी है ।

ऐसे उठा साजिश पर से पर्दा
इस मामले में ग्राम प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब 6-7 दिन पहले यह लड़का गायब हुआ था। इनके घर वालों का कहना था कि कहीं चला गया है, जिसके चलते इन्होंने उसे इधर-उधर काफी ढूंढा लेकिन वो नहीं मिल पाया। वहीं दो रोज पूर्व रात को यह हुआ कि सब परिवार वाले सो रहे थे कि तभी मृतक का बहनोई किसी वजह से ऊपर से नीचे आया। जिसके बाद ये दोनों मृतक की पत्नी व मृतक का बहनोई एक चारपाई पर मिले। परिवार वालों ने इन्हें पकड़ लिया और मार-पिटाई भी हुई।

पुलिस आई तो उगल दिया सच
सुबह उन्होंने जब घर में बने सेप्टिक टैंक में डंडा देकर घुमाया तो उसमें उसका अंगूठा या नाख़ून आदि बाहर आये। जिसके बाद परिवार वालों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। पुलिस आई तो इन्होंने कबूल कर लिया कि इन्होने ही युवक को मारा है। उन्होंने बताया कि पहले 1-2 दिन लेट्रिन वाले गड्ढे में शव को रखा और उसके बाद निर्माणाधीन मकान में गड्ढा खोदकर शव को दबा दिया।












Click it and Unblock the Notifications