UP News: मुजफ्फरनगर में भीषण हादसा, ट्रक ने बाइक सवार पुलिसकर्मी दंपत्ति को मारी टक्कर, दोनों की मौत
UP News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मंगलवार को सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार की डंपर ने बाइक सवार सिपाही दंपति को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद डंपर से दब जाने के चलते पति की मौत हो गई।
वहीं हादसे के बाद महिला सिपाही डंपर में फंस गई और डंपर खाई में जाकर विद्युत पोल से टकरा गई। टक्कर के बाद डंपर में आग लग गई और महिला सिपाही जिंदा जल गई। इस दौरान वहां मौजूद लोग उसे देखते रहे लेकिन बढ़ाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।

हादसे के बाद डंपर चालक डंपर को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची उसके बाद फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया। बाद में आग पर काबू पाया गया और दंपति के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
मुरादाबाद में पोस्टेड थे पति-पत्नी
यह हादसा मुजफ्फरनगर जनपद में स्थित दिल्ली देहरादून-हाईवे पर बिलासपुर कट के समीप हुआ। बताया जा रहा है कि सहारनपुर जनपद के सरसावा के रहने वाले सिपाही पति-पत्नी मंगलवार को बाइक से मुरादाबाद में ड्यूटी पर जा रहे थे।
ड्यूटी पर जाते समय जौली रोड पर पति-पत्नी बाइक रोक कर कुछ देर के लिए खड़ा हुए थे। इसी दौरान डंपर चालक तेज रफ्तार में डंपर लेकर पहुंचा और पति-पत्नी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद सुधीर डंपर के नीचे चला गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
वहीं पत्नी सोनिया डंपर के केबिन में फंस गई। केबिन में फंसकर सोनिया करीब 20 मीटर तक गई इस दौरान आगे जाकर डंपर विद्युत पोल से टकरा गया। विद्युत पोल से टकराने के बाद बिजली का तार टूट कर गिरा और डंपर में आग लग गई।
आग लगने के बाद डंपर की केबिन में फांसी सोनिया जिंदा जल गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची उसके बाद फायर ब्रिगेड और ग्रामीण के सहयोग से आग पर काबू पाया गया और परिजनों को फोन करके इसकी जानकारी दी गई। बताया जा रहा है कि सुधीर और सोनिया के 3 साल पहले शादी हुई थी, दोनों की कोई संतान नहीं थी।












Click it and Unblock the Notifications