Viral Video: बुर्खा पहनी महिलाओं को वाइन शॉप पर देख भड़के युवक, दी सर कलम करने की धमकी
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। ये वीडियो पूरे जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि इस वीडियो में कुछ धर्म के ठेकेदार दबंग व्यक्ति बुर्खा पहनी दो मुस्लिम महिलाओं को मारने की धमकी देते नजर आ रहे हैं। आरोपी युवक मुस्लिम महिलाओं द्वारा वाइन शॉप से बियर खरीदने को लेकर नाराज थे। वहीं पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मुस्लिम महिलाओं को सर कलम करने की धमकी
जानकारी के मुताबिक रविवार को बुर्खा पहनी दो मुस्लिम महिलाओं द्वारा नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक वाइन शॉप से बीयर ली गई थी। जिसको कुछ मुस्लिम युवकों ने देख लिया था। जिस से नाराज होकर कुछ धर्म के ठेकेदारों ने बीच सड़क पर इन मुस्लिम महिलाओं को रोक लिया और उनके साथ बत्तमीजी करने लगे। इस दौरान एक युवक ने तो इन महिलाओं की गर्दन उतारने तक की धमकी दे डाली। साथ ही इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया जो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

मुकदमा दर्ज
वीडियो के वायरल होते ही इस मामले में अधिकारियों ने का संज्ञान लेते हुए तुरंत आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। जिसके चलते कोतवाली पुलिस ने भी इस मामले में वायरल वीडियो के आधार पर तीनों आरोपी आदिल ,साजिद और बाकू उर्फ शाहनवाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इन आरोपियों में आदिल और साजिद सगे भाई बताये जा रहे है। वही गिरफ़्त में आये इन समाज के ठेकेदारों पर पहले भी कई आपराधिक मुक़दमे दर्ज है।
Recommended Video

आरोपियों ने किया जुर्म कबूल
बहराल इस घटना की अधिक जानकारी देते हुए सीओ सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मुस्लिम महिला को कुछ लोग सर कलम करने की धमकी दे रहे हैं। इस मामले का संज्ञान लेते हुए थाना नगर कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है एवं इन तीनों ही लोगों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इन तीनो लोगों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications