दिव्यांग किशोरी के साथ महीनों से रेप कर रहा था पड़ोसी अधेड़, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

मुजफ्फरनगर। यूपी के मुजफ्फरनगर में 50 साल के एक शख्स की शर्मनाक करतूत सामने आई है। आरोप है कि शख्स अपने पड़ोस में रहने वाली दिव्यांग नाबालिग के साथ कई महीने से रेप कर रहा था। मामले का खुलासा तब हुआ जब किशोरी सात महीने की गर्भवती हो गई।

Teen With Disabilities Get Pregnant after physically attacked For Months

सात महीने की गर्भवती हुई किशोरी

मामला मुजफ्फरनगर के जनसठ तहसील का है। एसएचओ योगेश शर्मा ने बताया कि 50 साल के राजपाल सैनी नाम का शख्स को पड़ोस में रहने वाली नाबालिग से रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, राजपाल पिछले कई महीनों से दिव्यांग किशोरी से रेप की वारदात को अंजाम दे रहा था। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता के परिवारवालों को उसके सात महीने की प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला।

आरोपी गिरफ्तार, सख्त कार्रवाई की मांग

एसएचओ योगेश शर्मा ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें, मामले के सामने आने के बाद ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+