'तू काली है, मैं करूंगा दूसरा निकाह'...पति के तानों से तंग आई महिला, उठाया यह बड़ा कदम
पति के तानों से तंग आई महिला, उठाया यह बड़ा कदम
Muzaffarnagar News: पति के तानों से आहत हुई एक महिला ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फनगर जिले (Muzaffarnagar) में टॉयलेट क्लीनर पी लिया। इस दौरान वो मौत से तीन दिनों तक जंग लड़ती रही। अंत में महिला मौत से जंग हार गई और उसने दम तोड़ दिया। महिला के पिता ने मंसूरपुर पुलिस स्टेशन में पति समेत तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। यह मामला मुजफ्फरनगर जिले के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के नावला गांव का है। खालापार निवासी मोहम्मद गुलजार ने मंसूरपुर थाने में दी तहरीर में बताया कि 11 वर्ष पहले उसने अपनी पुत्री तबस्सुम की शादी मंसूरपुर क्षेत्र के गांव नावला में हारुन पुत्र इस्लाम के साथ की थी। दोनों के दो बच्चे है।
'तू काली है मैं करूंगा दूसरी शादी'
पुलिस को दी तहरीर में तबस्सुम के पिता ने आरोप लगाते हुए बताया, 'पति हारून शादी के कुछ समय बाद से ही उनकी पुत्री को ताने मारता था कि तेरा रंग काला है। मैं दूसरी शादी करूंगा। इसी से तंग होकर तबस्सुम ने आठ अक्तूबर को टॉयलेट क्लीनर पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसे बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां 10 अक्तूबर की रात उसकी मौत हो गई।
पुलिस को दी तहरीर
तबस्सुम की मौत के बाद पिता ने मंसूरपुर थाने में पति हारून, सास खैरुन्निसा और एक अन्य के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं, कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह चौहान ने बताया, तब्बसुम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications