पेशी पर आए बंदी को फिल्मी अंदाज में छुड़ाकर ले गए बदमाश, फायरिंग में दरोगा घायल

मुजफ्फरनगर। यूपी के मुजफ्फरनगर में कार सवार बदमाश दिनदहाड़े पुलिस टीम पर हमला कर पेशी पर आए बंदी को भगा ले गए। बदमाशों ने पुलिस टीम पर लाल मिर्च पाउडर फेंक कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और बदमाश को छुड़ाकर फरार हो गए। इस पूरी वारदात में पुलिस टीम का एक दरोगा भी बदमाशों की गोली लगने से घायल हो गया। दरोगा को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 मिर्जापुर से पेशी पर लाया गया था बदमाश

मिर्जापुर से पेशी पर लाया गया था बदमाश

दरअसल, मामला उस समय का है जब मिर्जापुर से एक पुलिस टीम मुजफ्फरनगर कोर्ट में एक बदमाश को पेशी पर लेकर आई थी। कोर्ट में पेश करने के बाद रोहित नाम के इस बदमाश को पुलिस अभिरक्षा में जब टीम वापस मिर्जापुर ले जा रही था तो उसी दौरान जानसठ के पास एक होटल पर पुलिस टीम खाना खाने के लिए रुकी थी तभी एक कार सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे, जिन्होंने पूरी पुलिस टीम पर लाल मिर्ची पाउडर फेंक दिया और जिसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू दी।

बदमाश को छुड़ाकर हुए फरार

बदमाश को छुड़ाकर हुए फरार

पुलिस टीम की तरफ से भी कई राउंड फायर की गई, लेकिन इस फायरिंग में बदमाश पुलिस अभिरक्षा से बंदी रोहित उर्फ सांडू को छुड़ाकर फरार होने में कामयाब हो गए। इस घटना में पुलिस टीम का एक दरोगा भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां पर उसका इलाज चल रहा है। घायल दरोगा का नाम दुर्ग विजय सिंह है।

लंबे समय से जेल में बंद था बदमाश

लंबे समय से जेल में बंद था बदमाश

पुलिस अभिरक्षा से जिस बदमाश को कार सवार बदमाश लेकर फरार हुए हैं उस बदमाश का नाम रोहित उर्फ सांडू है, जो मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। सांडू के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह काफी लंबे समय से जेल में बंद था। मंगलवार को रोहित नाम के इस बदमाश को मिर्जापुर से पुलिस टीम मुजफ्फरनगर कोर्ट में पेश कर वापस लौट आई थी तभी जानसठ कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दे डाला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+