लड़की समझकर जिससे की शादी वो न‍िकली क‍िन्‍नर, शादी के 6 महीने बाद यूं हुआ खुलासा

मुजफ्फरनगर। उत्‍तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के छह महीने बाद एक शख्‍स के उस वक्‍त पैरों तले जमीन खि‍सक गई जब अपनी पत्‍नी की हकीकत पता चली। दरअसल, शादी के छह महीने होने के बावजूद अभी तक पत्‍नी ने उसे अपने पास नहीं आने द‍िया। जब-जब वह अपने पत्‍नी से शारीरिक संबंध बनाने की बात कहता, तब-तब पत्‍नी उसे कोई न कोई बहाना बनाकर इनकार कर देती। परेशान होकर शख्‍स ने अपनी पत्‍नी का बहाने से मेड‍िकल टेस्‍ट करवाया। इसके बाद जो बात उसे पता चली उससे उसके होश उड़ गए।

छह महीने पहले हुई थी शादी

छह महीने पहले हुई थी शादी

मुजफ्फरनगर में रहने वाले एक शख्‍स की शादी पि‍छले साल 28 अक्टूबर को यहीं की एक युवती से हुई थी। धूमधाम से बरात गई। दूल्हे ने दुल्हन के साथ सात फेरे लिए। दुल्हन विदा होकर ससुराल भी आ गई। सब कुछ धूमधाम से संपन्न हुआ, लेकिन सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे से तबीयत खराब होने का बहाना बनाते हुए संबंध बनाने से इनकार कर दिया।

लड़का बोला- रोज नया बहाना तलाश लेती थी पत्‍नी

लड़का बोला- रोज नया बहाना तलाश लेती थी पत्‍नी

लड़के के मुताबिक, शादी धूमधाम से संपन्न हुई थी। सब बेहद खुश थे। सब कुछ बहुत अच्छा था। सुहागरात पर पत्‍नी ने संबंध बनाने से इनकार कर दिया। इसके बाद भी जब वह पत्‍नी के करीब आने की कोशि‍श करता तो वह कुछ न कुछ बहाना बनाकर मना कर देती। शुरुआत में तो उसने नजरअंदाज, किया लेकिन लगातार ऐसा होने पर उसे कुछ शक हुआ। शादी के बाद पांच महीने बाद भी पत्‍नी से संबंध नहीं बना पाने की वजह से वह तनाव में आ गया। युवक ने बताया कि पत्नी हर रोज नया बहाना तलाश लेती थी।

मेडि‍कल र‍िपोर्ट में पत्‍नी के क‍िन्‍नर होने की पुष्‍ट‍ि

मेडि‍कल र‍िपोर्ट में पत्‍नी के क‍िन्‍नर होने की पुष्‍ट‍ि

युवक ने परेशान होकर बीते दिनों अपनी पत्नी का मेडिकल टेस्ट कराया। इसकी रिपोर्ट देखने के बाद उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। घरवालों के भी होश उड़ गए। दरअसल, युवक ने जिससे शादी की थी वह महिला ने बल्‍कि किन्नर थी। बहू के क‍िन्‍नर होने का पता चलते ही घर में सब हैरान रह गए। अपने साथ हुए इस धोखे को लेकर युवक परेशान हो गया। मामला थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने लड़का और लड़की दोनों पक्षों को बुलाया। लड़की ने भी आरोप लगाया कि उसे लड़के ने बंधक बनाकर रखा था। वहीं लड़के पक्ष का आरोप था कि उन्हें धोखे में रखा गया और एक किन्नर से शादी करा दी। पुलिस के सामने काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच हंगामा चलता रहा। लड़के ने लड़की को अपनाने से इनकार कर दिया। इसके बाद लड़की अपने परिजनों के साथ मायके चली गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+